Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 मार्च इतिहास: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक दिन, सत्यजीत राय को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’

Satyajit Ray Oscar: 30 मार्च 1992 को महान फिल्मकार सत्यजीत राय को ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिला। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का गौरवशाली क्षण माना जाता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 30, 2026 | 07:56 AM

Satyajit Ray Lifetime Oscar( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Satyajit Ray Lifetime Oscar: भारतीय सिनेमा के इतिहास में 30 मार्च का दिन किसी मील के पत्थर से कम नहीं है, जब ऑस्कर में एक भारतीय फिल्मकार का नाम एक प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए पुकारा गया। वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत राय को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत राय का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वर्ष 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत राय की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1858 :फिलाडेल्फिया के हाइमन एल. लिपमैन ने रबड़ लगे पेंसिल का पेटेंट कराया।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.82 तक गिरा, बाजार में मचा हाहाकार

नवभारत विशेष: युद्ध पिपासु ताकतें मर्चेंट नेवी जहाजों को बख्शें, समुद्री व्यापार सुरक्षा के लिए वैश्विक नीति ब

नवभारत निशानेबाज: क्या है ‘डेलुलु, सोलुलु व दुलुलु’, जेन जी की भाषा का एक पहलू

29 मार्च का इतिहास: 1857 की क्रांति की शुरुआत, जब मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती

1867 : अमेरिका ने रूस से अलास्का को 7,200,000 डॉलर में खरीदने का सौदा किया।

1919 : महात्मा गांधी ने ‘रॉलट एक्ट’ का विरोध करने की घोषणा की।

1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था।

1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.82 तक गिरा, बाजार में मचा हाहाकार

1992 : फिल्मकार सत्यजीत राय को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी’ पुरस्कार से नवाजा गया।

1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमजोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।

2023 : महाराज चार्ल्स तृतीय ने जर्मन संसद को संबोधित किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Satyajit ray oscar lifetime achievement 1992 indian cinema history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 07:56 AM

Topics:  

  • Bharat Ratna
  • Indian Film
  • Navbharat Editorial
  • Oscar Awards

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.