-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Satirical Column Parliament Opposition Protest Noise Democracy Commentary
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
- Written By: अंकिता पटेल
Parliament Opposition Protest: संसद में हंगामे और शांति को लेकर लिखे गए व्यंग्य में विपक्ष की भूमिका, लोकतंत्र व सत्ता पक्ष पर तीखे कटाक्ष करते हुए हास्य के माध्यम से राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी की गई।

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Parliament Disruption Political Satire: पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष बहुत शोरशराबा और हंगामा करता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर तीखे शब्दबाण छोड़े जाते हैं। ऐसी हालत में शांति कैसे लाई जाए?’
हमने कहा, ‘यदि पीसफुल वातावरण चाहिए तो अगले चुनाव में उम्मीदवारों का चयन करते समय शांतिलाल और शांतिबाई जैसे नामवालों को टिकट देनी चाहिए, गूंगे-बहरों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने 3 बंदरों के माध्यम से संदेश दिया था- बुरा मत बोलो, बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो! विपक्ष को इससे सीख लेनी चाहिए। उसके नेता सरकार की बुराई देखने, सुनने से बचें और उसके खिलाफ बुरा भी न बोलें। सरकार को पूरी तरह मनमानी करने दें। उसकी अनदेखी करें, इससे सदन में स्मशान जैसी शांति बनी रहेगी।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, शायद इसी वजह से बीजेपी नेता विपक्ष मुक्त भारत की बात करते हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी! चीन, उत्तर कोरिया और रूस में विपक्ष नहीं है इसलिए कोई भी फैसला निर्विवाद और निर्विरोध लिया जाता है और तत्काल लागू कर दिया जाता है। वहां कोई चिल्ल-पों नहीं होती। अपने यहां विपक्ष सरकार पर पूंजीपतियों से सांठगांठ का आरोप लगाता है, पेपर लीक, चंदा चोरी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर हल्ला-गुल्ला करता है। सत्तारुढ़ नेता को भगवान मानकर सम्मान नहीं करता। इस विपक्ष में संघ की शाखा का अनुशासन और संस्कार नहीं हैं। विपक्ष के कुछ नेता अपने भड़काऊ भाषणों से सत्तापक्ष के कान में पिघला हुआ सीसा डाल देते हैं। आखिर यह कब तक चलेगा?’
सम्बंधित ख़बरें
2 अगस्त का इतिहास: विश्वनाथन आनंद ने रचा था इतिहास, तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया का भी जन्मदिन
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
FCRA बिल पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष बोला- RSS को संरक्षण; पुराने NGO पर कसा जा रहा शिकंजा
टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील
यह भी पढ़ें:-पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
हमने कहा, ‘इस समस्या से निपटने के प्रयास हो रहे हैं? चुनाव आयोग, एसआईआर की भरपूर कोशिशों से ऐसे लाखों मतदाताओं का सफाया हो रहा है, जो बीजेपी या एनडीए को वोट नहीं देते। सीजेआई ने भी कुछ युवा वकीलों व बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कह दिया था। उनकी इस कमेंट का असर यह हुआ कि कॉकरोच जनता पार्टी बन गई। इधर बीजेपी है तो उधर सीजेपी जिसने जंतरमंतर पर बड़ा युवा आंदोलन कर डाला। ऐसे में शांति कैसे स्थापित होगी?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, शोर हो तो भी क्या, सरकार का काम नहीं रुकता। विपक्ष के बहिर्गमन के बाद वह कोई भी बिल निर्विरोध पारित करा लेती है। इतना जरूर है कि दो-तिहाई बहुमत नहीं होने से परिसीमन बिल पास कराना सरकार के लिए टेढ़ी खीर है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Satirical column parliament opposition protest noise democracy commentary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
Aug 03, 2026 | 08:25 AMCWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
Aug 03, 2026 | 08:24 AMपाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
Aug 03, 2026 | 08:23 AMदतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर
Aug 03, 2026 | 08:13 AMWeather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Aug 03, 2026 | 08:00 AMपिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 07:55 AMIIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
Aug 03, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














