-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Patansawangi Babulkheda Nature Tourism Development 14 61 Crore
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
- Written By: अंकिता पटेल
Patansawangi Development Project: नागपुर के पाटणसावंगी स्थित बाबुलखेड़ा नेचर टूरिज्म क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार ने ₹14.61 करोड़ के 12 कार्यों को मंजूरी दी है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Babulkheda Nature Tourism Development: नागपुर जिले के सावनेर तहसील के पाटणसावंगी स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से लगे बाबुलखेड़ा नेचर टूरिज्म क्षेत्र विकास के लिए राज्य सरकार ने करीब 14.61 करोड़ रुपये के 12 विकास कार्यों को मंजूरी दी है।
वन विभाग की ओर से इन कार्यों को अमल में लाया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बाबुलखेड़ा क्षेत्र नागपुर और आसपास के लोगों के लिए धार्मिक आस्था एवं प्राकृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। विकास कार्यों के तहत पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण अनुकूल आधारभूत ढांचे का निर्माण और परिसर का सौंदर्याकरण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
ये होंगे प्रमुख विकास कार्य
- वाहन पार्किंग क्षेत्र की मेटा फेंसिंग पर 1.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे,
- अन्य स्थानों पर मेटा फेसिंग एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 1.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
- पार्किंग क्षेत्र की सीमावर्ती दीवार के निर्माण पर लगभग 4.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- 8 ट्रेकिंग ट्रेल, ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) ट्रैक तथा बांस वॉकिंग ट्रेल के लिए भूमि स्थिरीकरण कार्य पर करीब 27.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- इन सुविधाओं से पर्यटकों को रोमांचक और प्रकृति के करीब पर्यटन का अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
मंदिर में सुविधाओं का अब भी अभाव
समिति का कहना है कि मंदिर में प्रति दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। अध्यक्ष दिलीप कुकड़े ने बताया कि सरकार से लंबे समय से श्रद्धालुओं के लिए स्थायी पार्किंग, यात्री निवास और धार्मिक आयोजनों के लिए सभागार निर्माण की मांग की जा रही है।
Nagpur patansawangi babulkheda nature tourism development 14 61 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 07:50 AMदेशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 07:44 AMबांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
Aug 03, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
Aug 03, 2026 | 07:34 AMManiesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
Aug 03, 2026 | 07:32 AMस्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
Aug 03, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












