-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mass Suicide Pimpri Chinchwad Family Dies Due To Financial Crisis
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
- Written By: रूपम सिंह
Pimpri Chinchwad Suicide Case: पिंपरी-चिंचवड़ के मोरवाड़ी में आर्थिक तंगी से परेशान आईआईएम ग्रेजुएट विनोद पिल्लई, उनकी पत्नी और बेटी ने जहरीले रसायन का धुआं सूंघकर सामूहिक आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad Crime News: पिंपरी-चिंचवड़ के मोरवाड़ी क्षेत्र स्थित करिश्मा ग्लोरी सोसाइटी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनोद पिल्लई, उनकी पत्नी सिरजा पिल्लई (45) और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
मौके से मिला सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात परिवार ने जलते हुए कोयले पर एक रसायन डालकर उसका धुआं लिया। शनिवार सुबह तीनों को वाईसीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विनोद पिल्लई को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सिरजा और पूर्णिमा की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट, रसायन की बोतल और जला हुआ कोयला मिला है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित रसायन 1 जून को ऑनलाइन मंगाया गया था। पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
सुसाइड नोट में आर्थिक संकट का जिक्र
पुलिस के मुताबिक, बरामद सुसाइड नोट में विनोद पिल्लई ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के हर पहलू, जिसमें किसी प्रकार के उकसावे या अन्य परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं, की जांच की जा रही है।
उच्च शिक्षित था पूरा परिवार
जांच में सामने आया है कि विनोद पिल्लई ने आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की थी और नवंबर 2024 तक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सिरजा एक प्रतिष्ठित स्कूल में कोऑर्डिनेटर थीं, जबकि बेटी पूर्णिमा कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि आर्थिक कठिनाइयों के चलते परिवार को करीब तीन वर्ष पहले अपना नेहरूनगर स्थित घर बेचकर किराये के मकान में रहना पड़ा था।
Mass suicide pimpri chinchwad family dies due to financial crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 07:55 AMIIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
Aug 03, 2026 | 07:55 AMपंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 07:50 AMदेशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 07:44 AMबांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
Aug 03, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
Aug 03, 2026 | 07:34 AMManiesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
Aug 03, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












