-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Rss Bjp Politics Mohan Bhagwat Narendra Modi Amit Shah
RSS के कड़े तेवर के आगे नरेंद्र मोदी-अमित शाह का सरेंडर, फायर फाइटिंग में जुटी बीजेपी
- Written By: किर्तेश ढोबले
बीजेपी को संघ की जरूरत है लेकिन संघ के लिए बीजेपी अनिवार्य नहीं है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी अपने संबंधित इलाके में कम से कम 5 से 15 पुराने संघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें तथा उनके विचारों, सुझावों और शिकायतों को दर्ज करें।

नवभारत डेस्क: समझ में आ गया बीजेपी के शीर्ष नेताओं को कि वह कितने पानी में हैं। उनकी घमंड, अकड़ और बड़बोलेपन को लोकसभा चुनाव में जनता ने इतना करारा झटका दिया कि पार्टी की सीटें 303 से घटकर 240 पर आ गई। बीजेपी का ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा खोखला साबित हुआ क्योंकि नेताओं के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़े आत्मविश्वास से गर्वोक्ति की थी कि अब बीजेपी इतनी सशक्त और सामर्थ्यवान हो गई है कि उसे संघ पर निर्भरता की जरूरत नहीं रह गई है। अपने अभिभावक संगठन को इस तरह नकारना बीजेपी के लिए आत्मघाती रहा। अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण के बाद से बीजेपी को गलतफहमी हो गई थी कि देश के सारे हिंदू वोट उसकी जेब में हैं। सत्ता के उन्माद में कुछ विचित्र अनुभूतियां भी होने लगी थीं। तभी तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं।
उनका आशय था कि ईश्वर ने कुछ विशिष्ट कार्य का मिशन पूरा करने के लिए उन्हें भारत भूमि में भेजा है। जब चुनावी नतीजे आए तो बीजेपी बहुमत से 32 सीटें पीछे थी। इसलिए डूबते को तिनके का सहारा के समान बीजेपी को एनडीए के साथी दलों का सहारा लेना पड़ा। चंद्राबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जदयू का सहयोग लेकर मोदी-3 सरकार बनी। जिस एनडीए की बीजेपी परवाह नहीं करती थी वही उसका तारणहार बना। बदले में विशेष बजट पैकेज देकर नायडू और नीतीश कुमार को संतुष्ट भी करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
संगठन से समन्वय रखें
बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में एक तरह का आत्मावलोकन किया गया। बैठक का एजेंडा अपने कोर (बुनियादी) मतदाताओं तक पहुंचने और आरएसएस के साथ समन्वय बनाने का था। इसके अलावा संगठन और सरकार के बीच की दूरी को खत्म करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों जिस तरह के कड़े तेवर दिखाए, उसे देखते हुए बीजेपी नेतृत्व बैकफुट पर आ गया। उसे समझ में आ गया कि संघ से दूरी बनाने का मतलब अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है। नेताओं को यह भी ध्यान में आ गया कि पहले जनसंघ और फिर बीजेपी की जइ़ आरएसएस में ही रही है। एक समय तो संघ का इतना दबदबा था कि नानाजी देशमुख और दत्तोपंत ठेंगडी जैसे संघ के नेताओं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की नीतियों की तीखी आलोचना की थी। थिंक टैंक कहलाने वाले गोविंदाचार्य भी वाजपेयी पर बरसा करते थे।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के CM सैनी देख रहे सपना, कांग्रेस के काम को बता दिया अपना
मुख्यमंत्रियों को नसीहत
बीजेपी के कुछ नेताओं की धारणा रही है कि संघ स्वयंसेवकों की ड्यूटी उनकी प्रचार मुहिम को संभालना और उन्हें चुनाव जिताना है। इसलिए वे इसे कैडर को अपना मानकर निश्चिंत हो गए थे। उन्होंने यह नहीं सोचा था कि संघ जब हाथ खींच लेता है तो ऐसे नेताओं को औंधे मुंह गिरने की नौबत आ जाती है। बीजेपी को संघ की जरूरत है लेकिन संघ के लिए बीजेपी अनिवार्य नहीं है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी अपने संबंधित इलाके में कम से कम 5 से 15 पुराने संघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें तथा उनके विचारों, सुझावों और शिकायतों को दर्ज करें। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में उचित कदम उठाएं।
अंतर्कलह पर विचार
बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में यूपी और महाराष्ट्र में चल रही अंदरूनी उठापटक तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। यूपी में हाल ही में केशवप्रसाद मौर्य ने सीएम योगी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। सभी उपमुख्यमंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राज्य में मुख्यमंत्री ही उनके मुखिया हैं उनके खिलाफ बयानबाजी को अनुशासनहीनता माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Rss bjp politics mohan bhagwat narendra modi amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














