-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Will Priyanka Gandhis Leadership Emerge In The Congress Party
संपादकीय: क्या कांग्रेस में उभरेगा प्रियंका गांधी का नेतृत्व
- Written By: दीपिका पाल
Priyanka Gandhi Leadership: कांग्रेस पार्टी में क्या प्रियंका गांधी का नेतृत्व उभरेगा? जानिए उनकी राजनीतिक भूमिका, हालिया गतिविधियां और भविष्य में पार्टी की रणनीति पर पड़ने वाले असर का विश्लेषण।

क्या कांग्रेस में उभरेगा प्रियंका गांधी का नेतृत्व (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम पखवाड़े में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जर्मनी गए थे।उसी समय प्रधानमंत्री मोदी भी विदेश दौरे पर थे लेकिन सत्र समाप्ति के समय संसद में उपस्थित थे।सत्र समापन पर आयोजित चाय पार्टी में प्रियंका को आमंत्रित करने में मोदी सरकार सफल रही।वैसे यह लग रहा था कि मनरेगा को समाप्त कर उसकी जगह दूसरी योजना लाने से कांग्रेस इस पार्टी से दूरी बरतेगी लेकिन वह उसमें शामिल हुईं।
इसके एक दिन पूर्व प्रियंका ने लोकसभा में कहा था कि अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के प्रश्नों पर चर्चा करने के लिए वह जून महीने से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से समय मांग रही हैं जिस पर गडकरी ने कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे किसी भी सांसद के लिए खुले हुए हैं।प्रियंका ने संसद में वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया और गडकरी से भी मिलीं।अब कांग्रेसजन भी यह देखने लगे हैं कि राहुल गांधी हमेशा जल्दबाजी में और नाराज दिखाई देते हं जबकि प्रियंका गांधी शांत व हंसमुख नजर आती हैं।लोग कहने लगे हैं कि बेहतर होगा यदि राहुल गांधी बीजेपी व आरएसएस के खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ें तथा प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का नेतृत्व करें।
दोनों की विशेषताओं का कांग्रेस को लाभ मिलेगा।कितने ही कांग्रेसजन प्रियंका के व्यक्तित्व व बोलचाल में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 83 वर्ष के हो चुके हैं इसलिए उनका काम आसान करने के लिए प्रियंका को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।इस तरह का कदम उठाने का अनुकूल प्रभाव बंगाल व तमिलनाडु के 2026 में होनेवाले चुनाव में दिखाई देगा।इसके बाद 2027 में यूपी व गुजरात के विधानसभा चुनावों की बारी आएगी।बीजेपी ने डालर के मुकाबले बुरी तरह गिरता रुपया, महंगाई, बेरोजगारी, सोना-चांदी के बढ़ते दाम जैसे मुद्दों को तरजीह न देकर 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात पर जोर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
21 वर्षों बाद का यह सपना देखने के लिए कितने नेता अस्तित्व में रहेंगे? बीजेपी आज जितनी मजबूत स्थिति में है उसे देखते हुए कांग्रेस को अपनी खोई हुई सामर्थ्य पुन: हासिल करने की दिशा में सक्रिय होना पड़ेगा।कांग्रेस का एक वर्ग यह भी मानता है कि जो काम राहुल से नहीं हो पाया, वह प्रियंका कर दिखाएंगी।उनमें तालमेल की भावना है।वह पार्टी के पुराने व नए नेताओं के साथ सामंजस्य बिठा सकती हैह्ल।यह फैसला सोनिया गांधी को करना होगा कि यदि राहुल को इतने प्रयासों के बाद भी वांछित सफलता नहीं मिल रही है तो क्यों न प्रियंका को अवसर देकर आजमाया जाए।इससे कांग्रेस की राजनीति में गति व नयापन देखने को मिलेगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Will priyanka gandhis leadership emerge in the congress party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














