Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: आतंक के जिम्मेदारों को सजा, भारत के प्रस्ताव को क्वाड की सहमति

4 देशों के संगठन क्वाड के 3 सदस्य देशों रुख से सहमति जताई है कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को पूरी तरह दंडित किया जाना चाहिए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 04, 2025 | 03:02 PM

भारत के प्रस्ताव को क्वाड की सहमति (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: 4 देशों के संगठन क्वाड के 3 सदस्य देशों रुख से सहमति जताई है कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को पूरी तरह दंडित किया जाना चाहिए। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुई क्वाड की बैठक में विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत अन्य 3 सदस्यों से उम्मीद करता है कि आतंकवाद के कलंक के खिलाफ उसके इस रुख का साथ दें कि आतंकवाद सभी के लिए समान रूप से खतरा है। सभी सदस्य देशों ने इस पर समर्थन व्यक्त किया। यद्यपि भारत ने इसे अपनी कूटनीतिक विजय के रूप में प्रचारित नहीं किया लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा निश्चयात्मक कदम है।

आतंक को अपनी राजनीति का हिस्सा बनाने वालों को यह सख्त चेतावनी है। क्वाड की आतंक के खिलाफ सहमति एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐसे मौके पर उठाया गया है, जब पाकिस्तान को एक महीने के लिए रटिशन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली है। आश्चर्य इस बात का है कि आतंकवाद को अपनी राजनीति का अंग बनाने और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को विश्वशांति के लिए प्रतिबद्ध सुरक्षा परिषद की अगुआई सौंपे जाने पर किसी देश ने आपत्ति नहीं उठाई। ऐसे आतंकवाद के प्रवर्तक देश का तो सर्वत्र बहिष्कार किया जाना चाहिए।

भारत ने आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान की लिप्तता के ढेरों सबूत पेश किए, लेकिन अमेरिका उनकी अनदेखी करता रहा। इतना ही नहीं, वहां के राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को व्हाइट हाउस में भोज दिया। न जाने किस मुंह से अमेरिका अब भी आतंकवाद से लड़ाई में पाकिस्तान को अपना प्रमुख सहयोगी बताता है। क्या ट्रंप भूल गए कि न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 का आतंकी हमला करने वाले ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने एबोटाबाद सैनिक छावनी के पास शरण दे रखी थी? जाहिर है अमेरिका दोहरी नीति अपना रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा: AI समिट और रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

रूस-पाक की नई जुगलबंदी: भारत के बाद अब पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ा रहा मॉस्को, शुरू होगा सीधा व्यापार

बलूच लिबरेशन आर्मी का अल्टीमेटम: 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया बंधक, रिहाई के लिए रखी बड़ी शर्त

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का 6 दिन बाद मिला शव, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे साकेत श्रीनिवासैया

चीन से हाथ मिलाने वाले पाकिस्तान को अमेरिका कैसे भरोसेमंद मानता है? भारत ने क्वाड में आतंक के खिलाफ सहमति हासिल कर ली, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अन्य अंतरराष्ट्रीय फोरम पर तथा अन्य देशों के सामने वह पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों का भंडाफोड़ करने में सक्रिय है। प्रधानमंत्री मोदी और विदेशमंत्री जयशंकर के प्रयास जारी हैं। भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान की किसी जारी हैं। भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान की किसी भी आतंकी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में वह जरा भी आगे-पीछे नहीं सोचेगा। पश्चिमी देशों का सीख देनेवाला रवैया नहीं चलेगा कि दोनों परमाणुशक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए भारत को हमेशा संयम रखना चाहिए।

Punishment of those responsible for terrorism quad agrees to indias proposal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 01:40 PM

Topics:  

  • America
  • India
  • Islamic Terrorism
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.