-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pond Constructed At A Cost Of 25 Lakhs Was Stolen In Rewa District Of Madhya Pradesh
निशानेबाज: घोटाला ऐसा भी लाजवाब चोरी हुआ लाखों का तालाब
- Written By: दीपिका पाल
Madhya Pradesh Land Mafia: देश में वोट चोरी का मुद्दा गूंज रहा है लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 25 लाख रुपए की लागत से बना तालाब चोरी हो गया। है न विचित्र बात।

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देश में वोट चोरी का मुद्दा गूंज रहा है लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 25 लाख रुपए की लागत से बना तालाब चोरी हो गया। है न विचित्र बात!’ हमने कहा, ‘अपने देश में भूमाफिया ने कितने ही तालाब चुराकर उन्हें मिट्टी-पत्थर का मलबा डालकर पाट दिया और फिर वहां फ्लैट स्कीम बना डाली। लोग अवाक देखते रह गए। अतिक्रमण का अजगर सबकुछ निगल जाता है।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रीवा का मामला कुछ अलग है।
वहां के कठौली ग्राम में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण किया जाना था। फिर क्या था, कागजों पर तालाब खुद गया। रिकॉर्ड में बताया गया कि 9 अगस्त 2023 को तालाब का काम पूरा कर लिया गया। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो तालाब का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने पुलिस में तालाब चोरी की रिपोर्ट लिखवाई और उसे ढूंढनेवाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया।’ हमने कहा, ‘सरकारी दस्तावेजों पर शक करना अच्छी बात नहीं है। जब तालाब का स्पॉट वेरिफिकेशन हुआ होगा, सरकारी खजाने से रकम सैंक्शन हुई होगी और काम समाधानकारक होने की रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होगी तो फिर तालाब के अस्तित्व से कैसे इनकार किया जा सकता है। तालाब के पास सिक्योरिटी गार्ड तैनात करते तो चोरी नहीं जाता। तालाब लावारिस नजर आया तो कोई उठा ले गया होगा।’
सम्बंधित ख़बरें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। तालाब कभी बना ही नहीं। ग्राम पंचायत के बेईमान सरपंच ने सरकारी नाले पर छोटा बांध बनाकर पानी अपनी ही निजी जमीन में रोक लिया और उसे तालाब बताकर अमृत सरोवर योजना के फंड से 24.94 लाख रुपए निकलवा लिए। लोगों ने मिल-बांट कर पैसे खा लिए होंगे। ग्रामीणों ने इस घोटाले की शिकायत प्रशासन ही नहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचाई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। सरकारी योजनाओं का बंटाढार कर इस तरह भ्रष्टाचार किया जाता है।’ हमने कहा, योजनाएं इसीलिए बनती हैं ताकि उनके नाम पर धांधली और घोटाले को अंजाम दिया जाए। कुछ राज्य इसी वजह से पिछड़े हैं जहां लोहे का पुल और बिजली के तार काटकर बेच दिए जाते हैं। ग्रामीण लाचार हैं जबकि अधिकारी और नेता मालामाल हैं।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pond constructed at a cost of 25 lakhs was stolen in rewa district of madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMनासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Jun 25, 2026 | 08:45 AMEkadashi Story: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Jun 25, 2026 | 08:43 AMग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Jun 25, 2026 | 08:34 AMफ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल
Jun 25, 2026 | 08:28 AMमुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMSambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
Jun 25, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














