Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असंतुष्ट नेता का कमाल, पार्टी के अनुशासन की जड़ों पर चला देते कुदाल

यूपी की योगी सरकार का छोटी-मोटी कुदाली से काम नहीं चलता। वह माफिया और अपराधियों के मकान गिराने के लिए सीधे बुलडोजर चलवा देती है। जहां तक खोदने की बात है केंद्रीय जांच एजेंसियां खोद-खाद कर सवाल पूछती हैं। कुछ लोग मानकर चलते हैं कि ऊपरवाले की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता। दुनिया में जहां भी खुदाई होती है, खुदा की मर्जी से होती है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 03, 2024 | 12:23 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, किसी निर्माण कार्य के लिए जब जमीन खोदी जाती है तो उसे भूमिपूजन समारोह कहा जाता है स्कूल, अस्पताल सभी के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।’’

हमने कहा, ‘‘खोदना अच्छी बात है। पहले लोग कुआं, तालाब, बावली न जाने क्या-क्या खुदवाया करते थे। ऐसा करने से उन्हें पुण्य मिलता था। जो लोग जमीन खोदना पसंद नहीं करते थे, वे पहाड़ों की ओर निकल जाते थे। उनके बारे में कहा जाता था- खोदा पहाड़ निकली चुहिया! खोदने की टेक्नोलॉजी जब ज्यादा विकसित नहीं हुई थी तो लोग पूरी तरह कुदाल-फावड़ा पर निर्भर थे।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, कुदाल चीज ही ऐसी है कि जहां चल गई, वहां चल गई! कुछ लोग जहां सुई काम होता है, वहां भी कुदाल चला देते हैं! किसी भूमिपूजन समारोह में मंत्री हेलीकॅप्टर से आते हैं, भाषण देते हैं और शुभ मुहूर्त में एक कुदाल मारकर अबाउट टर्न हो जाते हैं। बाद में मजदूर महीनों तक खोदते रहें तो उनकी किस्मत।’’

सम्बंधित ख़बरें

शंकराचार्य vs योगी विवाद में कूदे रामनगरी के सांसद; CM आदित्यनाथ पर बोला हमला, चुनाव से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?

UP में शंकराचार्य पर क्लेश! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर योगी के बयान पर बिफरे अखिलेश, सियासी पारा हाई

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की संभावना, विधानसभा चुनाव में PM नरेंद्र मोदी पर दारोमदार

हमने कहा, ‘‘राजनीति में लगे लोग कभी-कभी अपनी पार्टी के अनुशासन की जड़ों पर कुदाल चला देते हैं। निकाले जाने पर वह नई पार्टी का भूमिपूजन करने में जुट जाते हैं। जिन शहरों में विकास का काम नगरपालिका, सुधार प्रन्यास, नजूल और पीडब्ल्यूडी को दिया जाता है, वह आपस में कोई तालमेल नहीं रखते। वहां टेलीफोन और बिजली विभाग की भी अपनी कुदालियां हैं। वहां हर विभाग सड़क की छाती पर बारी-बारी से कुदाल चलाता है। एक विभाग गड्ढा भरता है तो दूसरा आकर उसे फिर खोद देता है। जनता की परेशानी से किसी को भी मतलब नहीं है।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, दुनिया में सबसे नुकीली, पैनी और भारी-भरकम कुदाल अमेरिका के पास है। वह व्यापार प्रतिबंध, पेटेंट अधिकार जैसी कुदाल जब चाहता है तान देता है। कुछ सरकारों को भी खोदकर फेंक देता है। आरोप है कि बांग्लादेश में अमेरिका ने ही हसीना की सरकार पर कुदाली चलाई थी। यूपी की योगी सरकार का छोटी-मोटी कुदाली से काम नहीं चलता। वह माफिया और अपराधियों के मकान गिराने के लिए सीधे बुलडोजर चलवा देती है। जहां तक खोदने की बात है केंद्रीय जांच एजेंसियां खोद-खाद कर सवाल पूछती हैं। कुछ लोग मानकर चलते हैं कि ऊपरवाले की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता। दुनिया में जहां भी खुदाई होती है, खुदा की मर्जी से होती है।’’

लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Political leader disregard the discipline of their party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 12:23 PM

Topics:  

  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.