Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क

BJP Election Strategy: यूपी भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ सत्यापन, 2.5 करोड़ सदस्यों की सक्रियता और घर-घर वोटर संपर्क अभियान पर फोकस कर रही है।

  • Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 13, 2026 | 09:11 PM

BJP (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Politics: उतर प्रदेश भाजपा में संगठन का गठन होने के साथ ही पार्टी अब हर मतदाता तक पहुँचने की कोशिश में है। घर-घर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल ने पार्टी के पदाधिकारियों से निरंतर प्रवास और ईमानदारी से बूथ सत्यापन करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं।

वहीं इमानदारी से बूथ सत्यापन की बात कहने को लेकर सियासत के जानकार कहते हैं कि अध्यक्ष और संगठन मंत्री की यह सक्रियता पार्टी के माईक्रो मैनेजमेंट को जहां दर्शाती है वहीं पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के ठंडे पड़े उत्साह की चिंता भी जाहिर होती है। जिसको भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया राजधानी लखनऊ के रोड शो से लगाया जा सकता है। जिसमें आम कार्यकर्ता की जगह टिकटार्थी ज्यादा देखने को मिले थे।

कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा

फ़िलहाल की तैयारियों में बीजेपी अपने अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष फोकस रख रही है। और इसके लिए उसने अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों को इमानदारी का पाठ भी बैठक में पढ़ा दिया। चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कहना है कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त बूथ संगठन है और बूथ पर काम करने वाला हर कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा है।

सम्बंधित ख़बरें

EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह

दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा

महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! BJP को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी; जानें किसे क्या मिला?

साथ ही हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्होंने निर्देश भी दिए और कहा कि वह बूथ तक लगातार प्रवास, संवाद और संगठन की गतिविधियों को गति प्रदान करे। भविष्य का खाका खींचते हुए उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन के तय अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

बूथों पर सक्रियता बढ़ाने का प्लान

जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बूथ को केन्द्रित करते हुए नियमित प्रवास कर बूथों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक प्रवास जरूरी हैं। प्रदेश पदाधिकारी जिलों में, जिला पदाधिकारी मंडल में और मंडल के पदाधिकारी बूथों का सत्यापन करें। सत्यापन की पूरी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को जरूर भेजी जाए। सभी विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन किए जाएंगे। इसमें बूथ के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व पदाधिकारियों, लाभार्थियों और समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया जाए।

फिलहाल प्रदेश भाजपा सूबे के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए खाका तैयार करने में जुटी है। इस क्रम में वह पहले अपने 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों की बूथवार लिस्ट तैयार कर रही है जिनके माध्यम से वह घर-घर हर वोटर तक पहुंच सकेगी।

2.5 करोड़ सदस्यों की बनेगी मंडलवार लिस्ट

हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी प्रदेश, जिला, मंडल और सेक्टर की हर महीने बैठक के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बुलाई गई बैठक में प्राथमिक सदस्यों की सक्रियता बढाने, सदस्यता अभियान के तहत बने 2.5 करोड़ सदस्यों की मंडलवार लिस्ट के अलावा बूथवार लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया। ताकि प्राथमिक सदस्ययों के सक्रिय हो जाने से वोटरों तक पहुंच आसान हो जायेगी।

आम मतदाता तक पहुंचने की कोशिश

पार्टी के शीर्ष नेताओं व पदाधिकारियों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के कुल 13.39 करोड़ वोटर में से भाजपा के करीब 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। ऐसे में अधिकतम सदस्यों को सक्रिय कर आम मतदाता तक पार्टी की पहुंचने की कोशिश है। क्योंकि इनके माध्यम से ही वोटरों तक पहुंचना और चुनाव के लिए माहौल बनाना आसान होगा। इसके अलावा निष्क्रिय पड़े पूर्व पदाधिकारियों को भी सक्रिय करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अपने पक्ष में मोड़ना और उनके जरिए माहौल बनाना पार्टी की रणनीति का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल

इसके लिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव से पहले इनसे भी संपर्क किया जा सके। साथ ही हर बूथ पर वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी लिस्ट तैयार करने और सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Up bjp election preparation booth verification pankaj chaudhary dharampal voter connect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 09:11 PM

Topics:  

  • BJP
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.