योगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़
UP Record Plantations: यूपी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रिकॉर्ड 35.27 करोड़ पौधे लगाए गए। सीएम योगी ने गोरखपुर से शुरुआत की। इस साल राज्य में अब तक 40 करोड़ से अधिक पौधरोपण हो चुका है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM योगी ने गोरखपुर में लगाया पौधा (Image- Social Media/CM Yogi)
UP Plantation Drive 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रविवार को वृक्षारोपण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में शाम 6 बजकर 12 मिनट तक 35,27,89,926 (35.27 करोड़) पौधे लगाए गए। यह राज्य सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य से करीब 27.89 लाख अधिक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर त्रिवेणी के प्रतीक नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। इसके अलावा आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड पर मौलश्री का पौधा भी रोपा। मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।
राज्यपाल और मंत्रियों ने भी किया पौधरोपण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में सफेद चंदन का पौधा लगाया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी और ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (शाहजहांपुर), जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (जालौन), कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (देवरिया), कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (मुरादाबाद) और वन राज्यमंत्री केपी मलिक (बागपत) सहित सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में पौधे लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
टिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
नासिक बनेगा देश का सबसे हरा-भरा शहर, गिरीश महाजन ने किया मिशन ग्रीन मानसून का शुभारंभ
22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
पूरे प्रदेश में चला महाअभियान
अभियान के तहत वन भूमि, ग्राम पंचायत, रेलवे, रक्षा विभाग, एक्सप्रेसवे, सड़कों, नहरों, औद्योगिक क्षेत्रों, चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थानों, सरकारी परिसरों और किसानों की निजी भूमि समेत विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया।
‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का सनातन मंत्र आज उत्तर प्रदेश की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरक आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ ने एक ही दिन में 35 करोड़ से… pic.twitter.com/5KxXpM7q0A — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 12, 2026
तकनीक से हुई रियल टाइम मॉनिटरिंग
वन विभाग ने इस अभियान की निगरानी के लिए एंड्रॉयड आधारित प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (PMS) का उपयोग किया। पूरे अभियान के दौरान पौधरोपण का डेटा रियल टाइम में अपडेट होता रहा। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार भी सभी पौधों की जियो-टैगिंग की व्यवस्था की गई, ताकि पौधरोपण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे और उनकी निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।
ऐसे बढ़ता गया पौधरोपण का आंकड़ा
- सुबह 8 बजे: 1,01,99,947
- सुबह 9 बजे: 4,57,13,395
- सुबह 10 बजे: 8,75,92,099
- सुबह 11 बजे: 13,05,37,796
- दोपहर 12 बजे: 16,59,88,118
- दोपहर 1 बजे: 19,73,60,273
- दोपहर 2 बजे: 21,63,97,977
- दोपहर 3 बजे: 25,29,98,772
- शाम 4 बजे: 29,61,57,431
- शाम 5 बजे: 32,10,14,959
- शाम 6:12 बजे (अंतिम आंकड़ा): 35,27,89,926
यह भी पढ़ें- मथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
5 जून को मिलाकर 40 करोड़ से ज्यादा पौधे
सरकार के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5,01,46,441 पौधे लगाए गए थे। वहीं 12 जुलाई को हुए 35,27,89,926 पौधरोपण को जोड़ने पर उत्तर प्रदेश में इस वर्ष अब तक 40,29,36,367 (40.29 करोड़) पौधे लगाए जा चुके हैं, जो राज्य के पर्यावरण संरक्षण अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
