यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
AIMIM Shadab Chauhan Reaction: 'सनातन ही समाजवाद' बयान पर AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। संविधान, समाजवाद और यूपी की राजनीति को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: अमन मौर्या
अखिलेश यादव और AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Sanatan Statement Controversy: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर सूबे की सियासत तेज हो गई है। AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान की सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश को निशाने पर लेते हुए AIMIM प्रवक्ता ने सपा मुखिया को यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा बताया।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रवक्ता शादाब चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, यादववाद से ग्रसित समाजवाद के योद्धा अखिलेश यादव बोल रहे हैं कि सनातन ही समाजवाद है यानी जो सनातन की आस्था को नहीं मानेगा उनके अनुसार वह समाजवादी नहीं।
बिना भेदभाव के राजनीतिक भागीदारी होगी सुनिश्चित: शादाब चौहान
शादाब ने अपने पोस्ट में संविधान को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कभी संविधान को दूसरे नंबर पर बताते हैं लेकिन वो भूल जाते हैं कि भारत के संविधान में सभी बराबर का अधिकार प्राप्त है जिसकी खूबसूरती ये है कि अगर भगवा वस्त्र धारण किए बाबा मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो कोई दाढ़ी-टोपी वाला या हिजाब वाली बहन भी मुख्यमंत्री बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
यादववाद से ग्रसित समाजवाद के योद्धा @yadavakhilesh जी बोल रहे हैं कि सनातन ही समाजवाद है यानी जो सनातन की आस्था को नहीं मानेगा उनके अनुसार वह समाजवादी नहीं,कभी संविधान को दूसरे नंबर पर बताते हैं लेकिन वो भूल जाते हैं कि भारत के संविधान में सभी बराबर का अधिकार प्राप्त है जिसकी… — ADV. Shadab Chauhan شاداب چوہان (@shadab_chouhan1) July 11, 2026
आगे उन्होंने लिखा कि निश्चित हमें विश्वास है कि एक दिन अवश्य होगा और उत्तर प्रदेश की जनता के साथ बिना भेदभाव न्याय होगा ,शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा,कानून व्यवस्था को सुगम बनाते हुए सभी का सम्मान व राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
ये भी पढ़ें- देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
अखिलेश-योगी के बीच बड़ा हिंदू की लड़ाई: AIMIM
उत्तर प्रदेश की आम जनता के मुद्दों को छोड़कर अखिलेश और योगी के बीच इस बात की लड़ाई है कि कौन बड़ा हिंदू। योगी के इशारे पर अखिलेश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मुसलमान और दलितों पर अत्याचार पर चर्चा नहीं करना चाहते।
