UP में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए अधिकारी, एक ही झटके में 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
UP PCS Officers Transfer: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के SDM और प्रशासनिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
- Written By: अमन मौर्या
योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- IANS)
Yogi Government Administrative Reshuffle: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने बीती रात 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। उन्नाव के एसडीएम प्रशांत कुमार को बहराइच में एसडीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं, कुमार संजय को जालौन, ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद, यूपी, मनोज प्रकाश को एसडीएम जालौन, अरविंद कुमार सिंह को एसडीएम मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुज नेहरा बने सहायक आवास आयुक्त
पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अंबेडकरनगर, योगेश कुमार गौड़ को एसडीएम सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को एसडीएम बहराइच, अनुज नेहरा को सहायक आवास आयुक्त, यूपी आवास एवं विकास परिषद (लखनऊ), ज्योति शर्मा को एसडीएम कानपुर नगर, अरुण कुमार को एसडीएम गौतमबुद्धनगर और मिथिलेश त्रिपाठी को एसडीएम मैनपुरी की तैनाती दी गई है।
Uttar Pradesh government has transferred 182 PCS officers in a administrative reshuffle. pic.twitter.com/aBrBpSqav4 — IANS (@ians_india) July 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं करती SP…इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाए तेवर, यूपी चुनाव से पहले महा-संग्राम!
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
ऋतुप्रिया को कानपुर विकास प्राधिकरण में मिली नई तैनाती
इसके अलावा अरुण दीक्षित को एसडीएम भदोही, अश्विनी कुमार सिंह को एसडीएम बाराबंकी, क्षितिज द्विवेदी को एसडीएम देवरिया, मनोज कुमार को एसडीएम मथुरा, राकेश कुमार त्यागी को एसडीएम रामपुर, शुभम यादव को एसडीएम बुलंदशहर, दीपिका मेहर को एसडीएम शामली, अवधेश कुमार निगम को एसडीएम फिरोजाबाद, गोपाल शर्मा को एसडीएम बरेली, विश्वेश्वर सिंह को एसडीएम सिद्धार्थनगर भेजा गया है।
वहीं, अब्बास हसन नकवी को एसडीएम गाजीपुर, सुरभि शर्मा को एसडीएम बागपत, श्याम प्रताप सिंह को एसडीएम मैनपुरी, जितेंद्र सिंह वीरवाल को एसडीएम बिजनौर और ऋतुप्रिया को विशेष कार्याधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में गोहत्या से हटा प्रतिबंध, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक; जानें क्या है मामला
आकाश कुमार को लखनऊ में मिली पोस्टिंग
सचिन कुमार वर्मा को एसडीएम फर्रुखाबाद, पूनम भास्कर को एसडीएम बरेली, प्रदीप कुमार को एसडीएम चित्रकूट, संदीप यादव को एसडीएम सुल्तानपुर, विशाल कुमार को एसडीएम सोनभद्र, रवींद्र कुमार सिंह को एसडीएम एटा, मनीष चौधरी को एसडीएम अमरोहा, अनुराग सिंह को एसडीएम बिजनौर, आकाश कुमार को एसडीएम लखनऊ, रवि कुमार पासवान को एसडीएम सोनभद्र, शिवेंद्र कुमार वर्मा को एसडीएम भदोही, अभिषेक कुमार को एसडीएम कानपुर देहात, नंदिनी शाह को एसडीएम प्रयागराज, पराग माहेश्वरी को एसडीएम अलीगढ़ और अश्विनी पांडेय को एसडीएम फतेहपुर में तैनात किया गया।
एजेंसी इनपुट के साथ…
