- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Politics Aiadmk Action Rebel Mlas Cm Vijay Tvk Floor Test
Tamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान CM विजय का समर्थन करने वाले AIADMK के 25 बागी विधायकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पार्टी महासचिव ईपीएस ने उन्हें पदों से हटा दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

विजय और EPS, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Politics AIADMK Action MLAs: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) ने अपनी पार्टी के बागी विधायकों और नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार के पक्ष में विधानसभा में मतदान करने के कारण इन सभी नेताओं को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है, जिसे पार्टी के भीतर अब तक की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गिरी गाज
AIADMK प्रमुख ईपीएस ने बुधवार को घोषणा की कि 13 मौजूदा विधायकों सहित कुल 29 पार्टी नेताओं को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। इस सूची में पार्टी के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी के व्हिप और आदेशों की खुलेआम अवहेलना की।
प्रमुख नामों में सी.वी. षणमुगम, एस.पी. वेलुमणि, विजयभास्कर और नाथम आर. विश्वनाथम जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, ईपीएस ने आर. कामराज, थंगामणि, के.पी. अनबझगन और एम.आर. विजयभास्कर जैसे पूर्व मंत्रियों को भी दंडित किया है और उनकी जगह नए जिला सचिवों की नियुक्ति कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
तमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में पास हुई TVK, 144 विधायकों ने दिया साथ, 22 ने किया नजरअंदाज! DMK ने नहीं डाला वोट
तमिलनाडु विधानसभा में भारी हंगामा! DMK का वॉकआउट, उदयनिधि ने विजय पर लगाए गंभीर आरोप, की बड़ी अपील
1 वोट से मंत्री को हराने वाले MLA की सदन में एंट्री बैन, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को लगा झटका, SC पहुंचा मामला
‘क्रॉस-वोटिंग’ का खेल
तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को हुए विश्वास प्रस्ताव के दौरान टीवीके सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 118 वोटों की आवश्यकता थी। टीवीके के पास अपने केवल 105 विधायक थे। हालांकि, अन्नाद्रमुक के 25 बागी विधायकों द्वारा की गई ‘क्रॉस-वोटिंग’ ने बाजी पलट दी और विजय सरकार के पक्ष में मतों की संख्या बढ़कर 144 तक पहुंच गई।
इस मतदान के दौरान मुख्य विपक्षी दल DMK ने सदन से वॉकआउट किया, जबकि PMK मतदान से दूर रही। भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र विधायक भी इस प्रक्रिया में निष्पक्ष रहा। ईपीएस गुट के 21 विधायकों ने अपनी ही पार्टी के रुख से इतर सरकार के खिलाफ वोट किया। जिससे पार्टी के भीतर साफ तौर पर विभाजन नजर आया।
विपक्ष के आरोप
इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष और द्रमुक विधायक उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजय की सरकार ‘उधार’ के सहयोगियों के सहारे टिकी है और उन्होंने अन्नाद्रमुक को विभाजित करके सत्ता हासिल की है। विपक्षी सदस्यों ने सदन में विश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्तके भी गंभीर आरोप लगाए।
बागी गुट की सफाई
दूसरी ओर, बागी नेता सी.वी. षणमुगम ने अपनी कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि टीवीके और अन्नाद्रमुक का वैचारिक एजेंडा समान है और दोनों ही डीएमके को एक ‘बुरी ताकत’ के रूप में देखते हैं। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें सरकार का समर्थन करने के बदले में कोई मंत्री पद मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें:- CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
इस राजनीतिक संकट की आंच केवल अन्नाद्रमुक तक सीमित नहीं रही। AMMK के एकमात्र विधायक एस. कामराज ने भी टीवीके के पक्ष में वोट दिया। जिसके बाद पार्टी प्रमुख टी.टी.वी. दिनाकरण ने उन्हें 12 मई को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
Tamil nadu politics aiadmk action rebel mlas cm vijay tvk floor test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
May 13, 2026 | 09:25 PMBhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMहरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
May 13, 2026 | 08:57 PMMasik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 08:56 PM10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














