Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: शिक्षा में सुधार की सिफारिश! आईआईटी में कम प्लेसमेंट से बढ़ी चिंता

देश के 23 आईआईटी में शैक्षणिक सत्र 2021-22 व 2023-24 के दौरान प्लेसमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक कमी देखी गई। वहां से स्नातक हुए छात्रों को नौकरी नहीं मिल पाना उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 08, 2025 | 01:19 PM

आईआईटी में कम प्लेसमेंट से चिंता (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: उच्च शिक्षा पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में आईआईटी के प्लेसमेंट रेट में असामान्य रूप से आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई. देश के 23 आईआईटी में शैक्षणिक सत्र 2021-22 व 2023-24 के दौरान प्लेसमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक कमी देखी गई. वहां से स्नातक हुए छात्रों को नौकरी नहीं मिल पाना उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देता है. समिति के अनुसार प्लेसमेंट या नौकरी के लिए चयन बाजार की ताकतों पर निर्भर है।

समिति ने सिफारिश की कि आईआईटी के विभागों को अपने स्नातकों की रोजगार योग्यता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईआईटी को छोड़कर 23 आईआईटी में प्लेसमेंट गिरावट आई। धारवाड़ आईआईटी में प्लेसमेंट 90.2 प्रतिशत से घटकर 65.5 प्रतिशत रह गया, केवल जोधपुर, पटना और गोवा के आईआईटी में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट देखा गया। कोविड का समय छोड़ दिया जाए तो प्रमुख आईआईटी के सम्मुख कभी ऐसी विपरीत स्थिति नहीं देखी गई।

समिति ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि कुछ छात्र उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं तो कुछ स्टार्टअप खोल लेते हैं। कुछ ऐसे भी छात्र है जो आईआईटी से निकल कर गैर तकनीकी क्षेत्र जैसे कि सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। आश्चर्य इस बात का है कि, देश की अर्थव्यवस्था का विस्तारीकरण होने के बावजूद जॉब मार्केट में मांग की कमी देखी जा रही है। आईआईटी के स्नातक नौकरी के लिए सर्वाधिक योग्य माने जाते हैं फिर भी ऐसा हो रहा है। कोरोना काल बीत जाने के बाद 2021-22 में प्लेसमेंट की स्थिति में सुधार देखा गया लेकिन फिर इसके बाद प्लेसमेंट में गिरावट आती चली गई।

सम्बंधित ख़बरें

शालार्थ अपडेट नहीं तो सैलरी बंद: शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी, टीचर्स-स्टाफ रहें अलर्ट

IIT Bombay में पसरा मातम, B.Tech स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

संपादकीय: भेदभाव बढ़ाने वाले UGC विनियम पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया प्रशासनिक भ्रम

कुंभ 2027: नासिक मनपा इंजीनियरों ने IIT मुंबई में लिया तकनीकी प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू

वैश्विक मंदी की वजह से अब सैलरी पैकेज कम हो गए हैं. कुछ आईआईटी समय की मांग देखते हुए अपने पाठ्यक्रम को नया रूप दे रहे हैं ताकि प्लेसमेंट को आकर्षित किया जा सके. यदि आईआईटी जैसे उच्चस्तरीय संस्थानों में प्लेसमेंट का यह हाल है तो अन्य कालेजों के छात्रों को रोजगार कहां से मिलेगा? वहां तो हालत और भी खराब होगी. संसदीय समिति ने उद्योगों और शिक्षा क्षेत्र के बीच की खाई कम करने के लिए शिक्षा का स्तर सुधारने और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की सिफारिश की है।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आईआईटी में फैकल्टी (शिक्षकों) की कमी पर भी चिंता जताई है।सरकार से शिक्षा का बजट बढ़ाने का आग्रह किया गया है. शिक्षा पर 2014-15 में जीडीपी का 1.07 प्रतिशत खर्च किया जाता था जो 2021-22 में घटकर 1.02 प्रतिशत रह गया. नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा की फंडिंग बढ़ाने पर समिति ने जोर दिया।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Parliaments standing committee on higher education report shows decline in iits placement rate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 01:19 PM

Topics:  

  • Education Committee
  • IIT Bombay
  • Special Coverage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.