Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 अक्टूबर का इतिहास: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए थे आज, जानिए महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

History Events of 3 October: तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 03, 2025 | 12:35 PM

3 अक्टूबर का इतिहास

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला। तीन अक्टूबर की सुबह दोनों जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई।

पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की संख्या में लोग जमा थे और वह 45 वर्षों के बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे। तीन अक्टूबर 2022 को गूगल ने चीन में अपनी ‘गूगल ट्रांसलेट’ सेवा बंद कर दी। ‘गूगल ट्रांसलेट’ चीन में गूगल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली चुनिंदा सेवाओं में से एक था। चीन में पश्चिमी देशों की सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ज्यादातर सेवाएं प्रतिबंधित हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।
1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

20 जनवरी का इतिहास : पहली बार सिनेमेटोग्राफर को मिला दादासाहब फाल्के पुरस्कार

19 जनवरी का इतिहास : इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, अतीत के पन्नों से जानें आज का महत्व

नवभारत विशेष: सूचनाएं छुपाने से कमजोर हो रहा RTI कानून, न पारदर्शिता, न ही जवाबदेही

1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।
1952 : ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक ‘जितनी चाहें उतनी चाय पीने’ का हक मिला।
1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।
1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।
1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
1995 : अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया।
2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।
2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग” का उद्घाटन किया।
2021 : काबुल में मस्जिद में बम धमाके में पांच नागरिकों की मौत ।
2022 : सोमालिया में अल-शदाब के हमलों में 12 लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2023 : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के उपलक्ष्य में यहां न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित सेंट्रल पार्क में ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) को समर्पित एक बेंच स्थापित की गई।
2024 : ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को दिया, सैन्य अड्डा अपने पास रखा।
भाषा एजेंसी के द्वारा

Know important events in the history of october 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.