-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- One Nation One Election Will Be Easy Or Will It Increase Tension
भारत में वन नेशन वन इलेक्शन, आसान होगा या फिर बढ़ाएगा टेंशन?
- Written By: मृणाल पाठक
देश में इस समय 'वन नेशन वन इलेक्शन' की चर्चा जोरों पर है। केंद्र की मोदी सरकार उसे इंप्लीमेंट करना चाहती है, जब विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार पक्ष में तर्क दे रही है और विपक्ष इसकी खामियां गिना रहा है। ऐसे में अगर 'वन नेशन वन इलेक्शन' लागू होता है तो सही मायनों में क्या फायदा और नुकसान होगा? इस पर आपको नवभारत के 'निशानेबाज' की यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी पढ़नी चाहिए।

एक राष्ट्र एक चुनाव (डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर आपकी क्या राय है? यदि एक ही बार में ग्रामपंचायत, जिला परिषद, नगरपालिका, मनपा, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव निपट जाएं तो राजनीति में स्थिरता और निश्चिंतता आ जाएगी। नागरिकों को बार-बार मतदान केंद्र जाकर वोट डालने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। प्रशासनिक मशीनरी व शिक्षकों को भी इससे तसल्ली होगी। सुरक्षा बलों को भी बार-बार तैनात करना नहीं पड़ेगा। वन नेशन वन इलेक्शन का मतलब है तुरंत दान महापुण्य!’’
हमने कहा, ‘‘चुनाव लोकतंत्र का पर्व या त्योहार होता है। जब हम साल भर कोई न कोई त्योहार मनाते हैं तो चुनाव भी उत्साहपूर्वक बार-बार कराते रहना चाहिए। इससे राजनीति चलायमान रहती है। नेता भी सक्रिय बने रहते हैं। चुनाव सभाओं या रैलियों का इंतजाम करनेवालों और किराए की भीड़ लानेवालों को रोजगार मिलता है। कार्यकर्ताओं को बार-बार खर्च-पानी की रकम मिलती है।’’
हमने कहा, ‘‘नेताओं को बार-बार गला फाड़कर भाषण देने और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का चांस मिलता है। टीवी पर विभिन्न पार्टियों के प्रवक्ताओं को भड़ास निकालने का अवसर हासिल होता है। नए नारे और जुमले गढ़नेवालों को रोजगार मिलता रहता है। हर चुनाव में मुफ्त की खैरात बांटनेवाली घोषणाएं होती हैं। इसलिए बार-बार लगातार चुनाव होते रहने चाहिए। एक साथ सारे चुनाव निपटा लिए तो इन लोगों का क्या होगा?’’
सम्बंधित ख़बरें
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
रीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- जब डिलीवरी ब्वाय बन जाए सीईओ, सोचो जरा ऐसा हो तो क्या हो
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, एक राष्ट्र एक चुनाव से खर्च बचेगा। लोग गया जाकर इसलिए श्राद्ध करते हैं कि एक बार में ही पितरों को मुक्ति मिल जाए। मतदाता भी एक बार वोटिंग करने के बाद 5 साल तक टेंशन फ्री हो जाएंगे। हर साल किसी न किसी चुनाव में उंगली पर स्याही लगाने से छुटकारा मिलेगा।’’
हमने कहा, ‘‘यदि एक बार किसी पार्टी की सरकार आ गई तो 5 साल तक मनमानी करेगी। अविश्वास प्रस्ताव लाकर गिराने का चांस नहीं रहेगा क्योंकि चुनाव तो 5 साल बाद ही कराया जाएगा। बड़ी पार्टियों के चुनाव प्रचार का बुलडोजर अल्पसाधनों वाली छोटी पार्टियों को रौंद देगा। विपक्ष कितना ही चिल्लाए, सरकार अंगद के समान पैर जमाकर टिकी रहेगी और टस से मस नहीं होगी।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
One nation one election will be easy or will it increase tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










