- Hindi News »
- Special Coverage »
- Now There Is No Family And No Guarantee
अब न परिवार, न कोई गारंटी
धानमंत्री मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को हमेशा निशाने पर लिया। कांग्रेस, एनसीपी, नेशनल कांफ्रेस, सपा, राजद किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने घोषणा की थी कि मेरा कोई अपना परिवार नहीं है। सारे 140 करोड़ भारतवासी मेरा परिवार हैं। यह बात बीजेपी के नेता-कार्यकर्ताओं को इतनी जंची कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया था। यह विपक्ष को करारा जवाब था।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज और समाज से देश बनता है इसलिए परिवार का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को हमेशा निशाने पर लिया। कांग्रेस, एनसीपी, नेशनल कांफ्रेस, सपा, राजद किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने घोषणा की थी कि मेरा कोई अपना परिवार नहीं है। सारे 140 करोड़ भारतवासी मेरा परिवार हैं। यह बात बीजेपी के नेता-कार्यकर्ताओं को इतनी जंची कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया था। यह विपक्ष को करारा जवाब था।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने में पिछड़ गई। अब की बार 400 पार का सपना टूट गया। 272 की मेजारिटी भी नहीं मिल पाई। पार्टी 241 सीटों पर सिमट गई। सरकार बनाने के लिए चंद्राबाबू नायडू और नीतीश की पार्टियों का सहयोग लेना पड़ा। इस तरह यह बीजेपी का नेतृत्व होने पर भी एनडीए की सरकार है। प्रधानमंत्री ने अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं को अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘मोदी का परिवार’ का पुछल्ला हटा देने को कहा। चुनाव बीजेपी की गारंटी पर नहीं बल्कि मोदी की गारंटी पर लड़ा गया था। देशवासियों से उम्मीद थी कि वे आंख मूंदकर ब्रांड मोदी पर भरोसा जताएंगे और भक्तिभाव से वोट देंगे।
मध्यप्रदेश में तो यह पूरी तरह चल गया लेकिन यूपी के वोटर ने गारंटी पर विश्वास नहीं किया। राममंदिर का वादा पूरा करनेवाली बीजेपी से मतदाता सम्मोहित नहीं हुए। उनके लिए बेरोजगारी और महंगाई बड़े मुद्दे बन गए। घरों और छोटे मंदिरों को तोड़ने और लोगों को सड़कों पर ला देने से अयोध्या में बीजेपी हार गई। यदि यूपी, बिहार और महाराष्ट्रवासी मोदी की गारंटी पर अपनी आस्था जताते तो 2014 और 2019 के समान मोदी की मजबूत सरकार बनती। बीजेपी का 303 सीटों से उतरकर 241 सीटों पर आना अखरेगा ही। इसलिए अब न परिवार और न गारंटी का उपहार! एनडीए ने कर दिया जैसे-तैसे बेड़ा पार! लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
सम्बंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
Now there is no family and no guarantee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














