-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Notes Rained From Tree Monkeys Hand Behind It
निशानेबाज: वृक्ष से हुई नोटो की बरसात, इसके पीछे बंदर का हाथ
- Written By: आंचल लोखंडे
'किसी पर्यटन स्थल या तीर्थस्थान पर बंदरों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। लोग प्रसाद खरीद कर आगे बढ़ते हैं लेकिन मंदिर तक पहुंचने के पहले ही बंदर लपककर छीन लेता है।

वृक्ष से हुई नोटो की बरसात, इसके पीछे बंदर का हाथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अचानक 500 रुपए वाले नोटों की बारिश होने लगे तो आपको कैसा महसूस होगा? तमिलनाडु के कोडईकनाल की गुना केव के पास ऐसा ही हुआ।उ न गुफाओं को देखने गए पर्यटकों पर एक वृक्ष से नोटों की बरसात होने लगी। लोगों ने जमकर नोट बटोरे। हुआ यूं कि एक पर्यटक के बड़े से बैग में नोटों के ढेर सारे बंडल थे। वहां एक बड़ा सा बंदर आया जिसे लगा कि बैग में कुछ खाने की चीजें होंगी। वह झपट्टा मारकर बैग ले भागा और झाड़ पर चढ़ गया। वहां से बैग खोलकर नोट बरसाने लगा और नीचे लोगों में नोट लूटने-बटोरने की आपाधापी मच गई।
मुफ्त का माल दिखा तो चले अपनी जेब भरने!’ हमने कहा, ‘किसी पर्यटन स्थल या तीर्थस्थान पर बंदरों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। लोग प्रसाद खरीद कर आगे बढ़ते हैं लेकिन मंदिर तक पहुंचने के पहले ही बंदर लपककर छीन लेता है। खास बात यह है कि प्रसाद बेचनेवालों को बंदर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। या तो वह उसके डंडे से डरते हैं या मानकर चलते हैं कि यह जब प्रसाद बेचेगा तभी तो ग्राहक से छीनने का मौका मिलेगा।’ पड़ोसी ने कहा, ‘बंदर के लिए नोट किस काम के ! इसलिए उसने नीचे फेंकना शुरू कर दिया।
नोट की कीमत इंसान जानता है इसलिए सारी जिंदगी नोटों के पीछे भागता है। कहावत है-बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद! एक व्यक्ति ने बंदर पाल रखा था जो उसकी सेवा करता था। वह व्यक्ति सोया हुआ था तब एक मक्खी बार-बार उसकी नाक पर बैठने लगी। बंदर से देखा नहीं गया। उसने बार-बार मक्खी को भगाया लेकिन वह फिर उसके मालिक पर आकर बैठ जाती थी। पास में तलवार पड़ी थी। बंदर ने आव देखा ना ताव मक्खी पर तलवार चला दी इससे मक्खी तो बच गई लेकिन मालिक की नाक कट गई।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
इसलिए बंदर के हाथ में तलवार नहीं देनी चाहिए।जो अयोग्य है वह सारा काम बिगाड़ देता है और नुकसान पहुंचाता है।’ हमने कहा, ‘बंदर चालाक भी होता है। आपने 2 बिल्लियों की कहानी सुनी होगी जो एक रोटी के लिए आपस में लड़ रही थी। बंदर ने कहा कि मैं तुम्हारा फैसला कर देता हूं और आधी-आधी रोटी बांट देता हूं। रोटी को बांटने के नाम पर वह खुद ही खा गया। आज भी नेता और अफसर जनता के पैसे की आपस में बंदरबांट कर लिया करते हैं व पब्लिक तरसती रह जाती है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Notes rained from tree monkeys hand behind it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














