Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: समय के प्रवाह में बढ़ती जाती एज, पुराने नेता हो जाते विंटेज

पड़ोसी और नवभारत के निशानेबाज के बीच विटेंज गाड़ियों से शुरू हुई चर्चा पुराने नेताओं तक आ पहुंची। हम तो कह रहे हैं आप भी इस मजेदार चर्चा का आनंद ले लीजिए...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 20, 2025 | 07:42 PM

निशानेबाज (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, विंटर के मौसम में कुछ शहरों में विंटेज कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर की प्रदर्शनी होती है। इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। विंटेज कार की रैली भी निकाली जाती है। इसमें रोल्स रॉयस, फोर्ड, क्रिसलर, डिसोटो मॉरिस के अलावा एम्बेसडर व फिएट कार के पुराने मॉडल, जर्मनी की बीटल कार के अलावा सनबीम, मैचलेस, बीएसए जैसी पुरानी मोटरसाइकिलें प्रदर्शित की जाती हैं। लैम्ब्रेटा, वेस्पा, फैंटाबुलस जैसे 60 साल पुराने स्कूटर भी अतीत की याद दिलाते हैं।

हमें वेस्पा का इटालियन मॉडल देखकर ग्रेगरी पेक व आड्रे हेपबर्न की पुरानी फिल्म ‘रोमन हॉलिडे’ की याद आ गई। इस फिल्म में ऐसी राजकुमारी दिखाई गई है जिसने अपने महल से कभी बाहर कदम नहीं रखा था। बाहरी दुनिया देखने के लिए वह सबको चकमा देकर महल से चुपचाप निकल जाती है। वहां एक पत्रकार (ग्रेगरी पेक) से उसकी मुलाकात होती है जो वेस्पा पर बिठाकर उसे रोम में घुमाता है।’

निशानेबाज के शानदार तर्क

हमने कहा, ‘आप विंटेज गाड़ियों की बजाय विंटेज नेताओं की चर्चा कीजिए। बीजेपी के पास 96 वर्ष के लालकृष्ण आडवाणी, 90 वर्ष के मुरली मनोहर जोशी हैं। एनसीपी के पास 85 वर्ष के शरद पवार हैं। कांग्रेस के पुराने सांसद कर्णसिंह 89 वर्ष के हैं जो कभी कश्मीर के सदर-ए-रियासत थे। वे कश्मीर के महाराजा स्व. हरिसिंह के पुत्र हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी 83 वर्ष के हैं। सोनिया गांधी भी 78 वर्ष की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर फिकरा कसा था कि एक ही परिवार के 3 लोग लोकसभा सदस्य हैं।’ पड़ोसी ने कहा, ‘राजनीति के अखाड़े के पुराने पहलवानों के दांवपेंच अब काम नहीं आते। अकेले मोदी सब पर भारी हैं। विभिन्न पार्टियों के विंटेज नेता सोचते हैं- वक्त ने किया क्या हसीं सितम, हम रहे ना हम, तुम रहे ना तुम! जनता हमेशा बदलाव चाहती है।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यद्यपि द्वितीय विश्वयुद्ध के समय विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन को सफल नेतृत्व दिया था लेकिन युद्ध समाप्ति के बाद विंस्टन को विंटेज नेता मान लिया गया। उनकी जगह अर्ल एटली को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया गया। फिल्मों में भी वैजयंतीमाला, वहीदा रहमान, आशा पारेख, सायरा बानो विंटेज हीरोइन कही जा सकती हैं। जब अमिताभ बच्चन की किस्मत का सितारा चमका था तो रोमांटिक सुपर स्टार राजेश खन्ना विंटेज हीरो बनकर रह गए थे। समयचक्र आगे बढ़ता चला जाता है और नई पीढ़ी के सामने पुराने लोग विंटेज बन जाते हैं।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Nishanebaz age increases with the flow of time old leaders become vintage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Indian Politics
  • Mallikarjun Kharge
  • Nishanebaaz

सम्बंधित ख़बरें

1

‘रावण की तरह संघ के 10 सिर’, संविधान सत्याग्रह पदयात्रा में सपकाल ने RSS पर साधा निशाना

2

‘मैं-मेरा परिवार 22 लोग जेल में था’, सम्राट चौधरी ने मुंगेर मर्डर केस में लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

3

कांग्रेस देश में दंगे करवाना चाहती है? BJP ने पुलिस में कराई शिकायत, Gen-Z वाली धमकी को बताया खतरा

4

जब जवाब देना था तब सरेंडर कर दिया…भारत जीता तो मोदी पर भड़क उठे इमरान, बधाई देने से किया इनकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.