- Hindi News »
- Special Coverage »
- Navjot Singh Sidhu Advice If You Have Cancer Then Eat Neem And Turmeric
निशानेबाज: सिद्धू की सलाह, यदि रहना है हेल्दी, कैंसर है तो खाओ नीम व हल्दी
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को चौथे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। लेकिन सिद्धू ने कुछ घरेलू नुस्खों और दिनचर्या में बदलाव कर अपनी पत्नी को ठीक कर दिया है। इस संदर्भ में पड़ोसी-निशानेबाज के बीच भी चर्चा हुई।
- Written By: मृणाल पाठक

नवजोत सिंह सिद्धू (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, आप जानते ही हैं कि पूर्व क्रिकेटर, कपिल शर्मा के शो के महत्वपूर्ण किरदार, अपने खास अंदाज में क्रिकेट कमेंट्री करनेवाले और हद से ज्यादा बड़बोले नवजोत सिंह सिद्धू एक बड़े इन्फ्लुएंसर हैं। अपने बेबाक बयानों से वह लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने अजीब सा दावा किया कि उनकी पत्नी नोनी का चौथे स्टेज में जा पहुंचा कैंसर उन्होंने नीम की पत्तियां और कच्ची हल्दी का सेवन कराके ठीक कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कैंसर सेल्स को बढ़ानेवाली मीठी चीजों का खाना भी बंद करवा दिया था।’’
हमने कहा, ‘‘सिद्धू कुछ भी कहें, उनके इस दावे को टाटा मेमोरयल कैंसर हास्पिटल के 262 डाक्टरों ने ठुकरा दिया। डाक्टरों ने कहा कि सिद्धू की बताई चीजों पर रिसर्च अवश्य चल रही है लेकिन इनसे मरीज के ठीक हो जाने का दावा सही नहीं है। लोगों को चाहिए कि जैसे ही कैंसर के शुरूआती लक्षण नजर आएं, तुरंत अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए।’’
निशानेबाज के और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका ‘गोल्डन पंजाब’ प्लान
भारत के फाइनल में पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर कसा तंज, फेक बाबा की दी उपाधि
कांग्रेस ने निकाला तो भाजपा में जगह तलाश रहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, BJP की तारीफ तो राहुल गांधी पर हमला
आखिरकार पप्पू ने अपने नाम पर लगा ही दी मुहर…नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आजकल व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी और गूगल गुरू से लोग बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। वे पहले हर मर्ज का इलाज वहीं खोजते हैं। गूगल गुरू के समान नवजोत गुरू भी ऐसे सरदार हैं जो असरदार तरीके से अपनी बात रखते हैं चाहे वह सच हो सरासर गप! सिद्धू का बोलने का अंदाज कुछ ऐसा रहता है- गुरु, कैंसर से दुनिया डरती है, लेकिन जो डर गया वो मर गया! मरना नहीं है तो मेरी बात मानो! कीमो थेरेपी से इलाज कराओगे तो कीमो तुम्हारा कीमा बनाकर रख देगा। कभी तुमने हल्दी देखी है?
पड़ोसी ने कहा, ‘‘अरे वही जो शादी के वक्त लगाई जाती है। हल्दी को अंग्रेजी में टरमेरिक और साइंस की भाषा में कुर्कुमिन कहते हैं। तो गुरु, कच्ची हल्दी खाओ, नीम की कड़वी पत्तियां बकरी के समान चबाओ। देखोगे कि कैंसर सिर पर पैर रखकर भाग गया! गुरु, विश्वास बड़ी चीज है। बगैर भरोसे के दवा असर नहीं करती। सिद्धू को नीम हकीम खतरे जान मत समझना। नीम का पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। दिल्ली में हर घर के सामने नीम का झाड़ लगाओ तो वायु प्रदूषण की छुट्टी हो जाएगी। इस बात पर ठोको ताली!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Navjot singh sidhu advice if you have cancer then eat neem and turmeric
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














