- Hindi News »
- Special Coverage »
- Modi Government Chose Shashi Tharoor As Leader Of The Delegation Going To America
संपादकीय: कांग्रेस नाराज होती रहे… सरकार ने शशि थरूर को जिम्मेदारी सौंपी
कांग्रेस बेवजह गुस्से से लाल हो रही है कि उसके द्वारा भेजे गए 4 नामों की उपेक्षा कर मोदी सरकार ने अमेरिका जानेवाले प्रतिनिधि मंडल का नेता शशि थरूर को चुन लिया। इस फैसले पर कांग्रेस के बयान सामने आ रहे है।
- Written By: दीपिका पाल

सरकार ने शशि थरूर को जिम्मेदारी सौंपी (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: ऑपरेशन सिंदूर का सच बताने के लिए भारत विभिन्न पार्टियों के 7 प्रतिनिधि मंडलों को विश्व के विभिन्न देशों में भेज रहा है लेकिन कांग्रेस बेवजह गुस्से से लाल हो रही है कि उसके द्वारा भेजे गए 4 नामों की उपेक्षा कर मोदी सरकार ने अमेरिका जानेवाले प्रतिनिधि मंडल का नेता शशि थरूर को चुन लिया।कांग्रेस ने तिलमिलाकर कहा कि जब किसी को शामिल करना ही नहीं था तो नाम मांगने का नाटक क्यों किया गया? राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर जुमलेबाजी और नाटकबाजी नहीं होनी चाहिए।
असल में कांग्रेस ने गौरव गोगोई, आनंद शर्मा, नासिर हुसैन और राजा बरार का नाम दिया था।यह नेता अपना सा मुंह लेकर रह गए क्योंकि मोदी सरकार ने खुद फैसला लेकर शशि थरूर को प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने के सर्वाधिक योग्य माना।इसकी वजह क्या हो सकती है? पहली बात यह कि शशि थरूर को डिप्लोमेसी की काफी अच्छी समझ है।वह यूएन में अंडर सेक्रेटरी या अवर सचिव रह चुके हैं।थरूर की अंग्रेजी पर पकड़ अंग्रेजों से भी अच्छी है।उनके जटिल अंग्रेजी शब्दों को समझने के लिए डिक्शनरी खोलनी पड़ती है।उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ब्रिटिश सांसदों के सामने तीखा भाषण देते हुए डंके की चोट पर बताया था कि अंग्रेजों के भारत आने के पहले विश्व की अर्थव्यवस्था का 23 प्रतिशत भारत में ही था।यहां गांव-गांव में पाठशाला थी।
इस समृद्ध देश को 2 सदी से ज्यादा समय तक शासन कर अंग्रेजों ने लूटा और जलियांवाला बाग जैसा नरसंहार किया।थरूर के भाषण से अंग्रेज सांसद शर्मिंदा हो गए।उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला था।निर्भीकता से तथ्यों के साथ अपनी बात रखने में शशि थरूर का जवाब नहीं है।इसके अलावा केरल से कश्मीर तक थरूर का संबंध रहा है।प्रधानमंत्री मोदी उन्हें भलीभांति जानते हैं।जब शशि थरूर ने 2 करोड़ रुपए देकर अपनी कश्मीरी प्रेमिका सुनंदा पुष्कर के लिए आईपीएल की टीम खरीदी थी
सम्बंधित ख़बरें
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
तब प्रधानमंत्री मोदी ने दोस्ताना तौर पर फिकरा कसा था- 2 करोड़ की गर्लफ्रेंड! वाह! मोदी और उनकी सरकार शशि थरूर पर इसलिए भी डोरे डाल रही है क्योंकि केरल में थरूर एक बड़ी राजनीतिक ताकत हैं।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाया था।जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंत बिस्वा सरमा व जितिन प्रसाद को बीजेपी ने अपने साथ लिया वैसे ही थरूर को भी ले सकती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Modi government chose shashi tharoor as leader of the delegation going to america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
May 18, 2026 | 05:12 PMSilk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













