Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हीरो बनने क्यों चले गए… अभिषेक पर हमले के बाद BJP मंत्री का पलटवार, बोले- एक अंडा फेंका तो उनको चोट लग गई!

Dilip Ghosh Statement On Abhishek Banerjee: एक अंडा फेंका, उतने में ही चोट लग गई, अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद दिलीप घोष ने ममता पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने TMC शासन को भी कटघरे में खड़ा किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 31, 2026 | 12:06 PM

अभिषेक बनर्जी और दिलीप घोष ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP VS TMC Kolkata Hospital Controversy: TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर रहा है। विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा की है। इस बीच बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है, वो नहीं होना चाहिए। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। बीते 15 वर्षों से जनता जो भुगत रही थी, एक-एक व्यक्ति को सताया गया है।

पूर्व की TMC सरकार  को घेरा

पुलिस की स्थिति पर बीजेपी नेता ने पूर्व की TMC सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि TMC राज में कोई कानून व्यवस्था नहीं थी। घर के सामने से सड़क बंद कर दी जाती थी। ऐसा करने का अधिकार किसने दिया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी का एक छोटा नेता तीन-चार गाड़ियों से घूमता था। कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं होती थी।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, दिखाए काले झंडे, चले लात-घूसे, देखें VIDEO

शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा

भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव

घोष ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार में हर टीएमसी नेता के घर में पुलिसकर्मी होते थे, ऐसा क्यों होता था? अब जनता का रोष सामने आ रहा है। इन लोगों से जनता कितनी नाराज थी, फाल्टा चुनाव में साफ देखा जा सकता है। टीएमसी चुनाव में चौथे नंबर पर रही। इस परिणाम को ही देखकर समझ जाना चाहिए। हीरो बनने क्यों चले गए।

BJP कार्यकर्ताओं प्रताड़ित करने का आरोप

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि हम लोगों की भी बहुत धुनाई की गई थी। आज भी मेरे शरीर पर दाग है। कभी किसी को दिखाता नहीं। चुनाव प्रचार के दौरान जेपी नड्डा के साथ गाड़ी में मैं था, टीएमसी के लोगों की ओर से गाड़ियों पर ईंट-पत्थर मारे गए और 10 गाड़ियां तोड़ दी गई थीं।

#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कहा, “अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है वो नहीं होना चाहिए था। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है लेकिन पिछले 15 साल से जनता जो सहन कर रही है। एक-एक व्यक्ति को परेशान… pic.twitter.com/Dpr1Ycpyyf — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2026

जनता ने सब देखा है और उनको मौके की तलाश थी। ये किसी को मौका क्यों दे रहे हैं? घर में शांति से रहें और देश-विदेश घूमें।

ममता को अस्पताल की स्थिति पता चल गई: दिलीप

ममता बनर्जी के आरोप पर दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को अस्पताल की स्थिति पता चल गई। उनके घर के लोग आज तक किसी सरकारी अस्पताल में नहीं गए हैं। सरकारी अस्पताल में जानवर का इलाज किया जाता था या इंसान का, उनको पता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्री और एमएलए की ओर से सरकारी अस्पताल में कुत्ते का इलाज कराया गया था। आज मजबूरी में अस्पताल जा रहे हैं क्योंकि केस करने के लिए इनको मेडिकल सर्टिफिकेट चाहिए।

एक अंडा फेंका गया, उतने में ही चोट लग गई: BJP

दिलीप घोष ने कहा कि एक अंडा फेंका गया, उतने में ही चोट लग गई। इतने नाजुक हैं! हम लोगों ने कितनी चोटें झेली हैं। विपक्ष में रहने में कितना मजा आता है, कभी तो चखना चाहिए। अभी तो केवल शुरू ही हुआ है।

ये भी पढ़ें- भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव

कुणाल घोष को दिया जवाब

TMC नेता कुणाल घोष के बयान पर भी दिलीप घोष ने जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस को कौन चलाता था? बीते 10-12 वर्षों में हमारे 321 कार्यकर्ताओं को मारा गया। कितने का FIR लिखे गए? चुनाव के बाद हिंसा में 56 कार्यकर्ताओं की मौत हुई। सीबीआई के आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। दुष्कर्म पीड़ित 35 महिलाओं का FIR भी नहीं लिखा गया। उनसे बचने के लिए महिलाएं खेत और जंगल में छिपी रहती थीं।

TMC सरकार में पुलिस और अस्पतालों की स्थिति बदतर थी। दिलीप घोष ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि भाजपा की सरकार है, नहीं तो टीएमसी का नामोंनिशान नहीं मिलता। एक भी नेता जनता के कोप से नहीं बचता। लोग रास्ते में उतार-उतारकर मारते लेकिन लोगों को कानून हाथ में लेने से हम लोग ही रोक रहे हैं।

Dilip ghosh statement attack abhishek banerjee mamata banerjee hospital allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 12:06 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • BJP Government
  • Dilip Ghosh
  • Mamata Banerjee
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.