Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सभी कर रहे मतदाता को राजी, देखना होगा कौन मारेगा बाजी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी और महायुति में कड़ी टक्कर देखने मिलने वाली है। दोनों पार्टियों ने चुनाव के लिए घोषणापत्र पेश कर दिया है। ऐसे में निशानेबाज से इस बार ऊंट किस करवट बैठेगा पर निशाना लगाया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 08, 2024 | 10:27 AM

डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी जीतेगी या महायुति? इसे लेकर हमारे मन में महाकन्फ्यूजन है। पिक्चर क्लीयर नहीं हो पा रहा है। संदेह और उहापोह की स्थिति बनी हुई है। समझ में नहीं आता कि ऊंट किस करवट बैठेगा?’’

हमने कहा, ‘‘चुनाव में ऊंट, घोड़े, गधे, खच्चर, बैल का क्या काम? ऊंट रेगिस्तान का जहाज कहलाता है, महाराष्ट्र से उसका क्या लेना-देना! चुनाव इंसानों का है, इसमें पशुओं का जिक्र क्यों कर रहे हैं?’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी हाथी और गधे की टक्कर थी जो वहां की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव चिन्ह हैं। राज्य के चुनाव में पता चल जाएगा कि क्या आघाड़ी जनमत की पहाड़ी पर चढ़ पाएगी या महायुति की सदगति होगी? सिर्फ कुछ दिन प्रतीक्षा कीजिए। ऐसा मानकर चलिए कि थोड़ी सी बेकरारी, थोड़ा सा इंतजार, लोग कहें कुछ भी, हम तो कहें प्यार।’’

यह भी पढ़ें- निशानेबाज: किसकी राह आसान, किसकी कठिन, चुनाव के लिए कौन सा शुभ दिन

हमने कहा, ‘‘नेताओं का जनता के प्रति प्यार बनावटी है। यह स्वार्थ की चाशनी में डूबी जलेबी के समान है। इसमें कभी बहन लाड़ली हो जाती है तो कभी भाई लाड़ला! यह सब वोट लेने का हथकंड़ा है। नेता चुनावी घाट पर बैठा पंडा है। जनता को बहलाने में कोई भी पीछे नहीं है।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अविश्वासी मत बनिए। अपने प्रिय नेता को फरिश्ता मानिए। चुनाव के समय वह दयालु और कृपालु हो जाता है। उसका दिल और खजाना खुल जाता है। कार्तिक मास में कीर्ति हासिल करने के लिए नेता दान-पुण्य करने में लगे हैं। बीजेपी इसे विपक्षी पार्टियों द्वारा बांटी जानेवाली रेवड़ी बताती है जबकि अपनी ओर से दी जानेवाली सामग्री को उपहार करार देती है। जिससे जो मिलता है, वह लेते चले जाओ लेकिन वोट देते समय अपने विवेक का इस्तेमाल करना। खरे और खोटे का फर्क पहचान लेना।”

पड़ोसी ने कहा, ‘‘कहीं-कहीं एक ही नाम के 2 या 3 उम्मीदवार खड़े हो गए हैं। भावुकता, भय या प्रलोभन में आकर मतदान मत करना। यह मत भूलना कि मतदाता एक दिन का राजा होता है। वह उम्मीदवार की किस्मत का फैसला अपनी उंगली से ईवीएम का बटन दबाकर करता है। चुनाव के बाद ‘जन’ पर ‘तंत्र’ हावी हो जाता है। जो नेता हाथ जोड़कर वोट मांगने आता था वह बाद में चेहरा नहीं दिखाता। उसके बंगले पर जाओ तो दरवाजे पर उसका अलसेशियन या डोबरमैन जोर से भूंककर आपके दिल को दहला देगा। यदि आगे बढ़े तो कई घंटे बेंच पर बैठकर प्रतीक्षा करनी पड़ेगी कि शायद मिलने का मौका मिल जाए। शाम को नेता का पीए बताएगा कि नेता तो बहुत देर पहले बाहर चले गए। आप भी मांग का निवेदन यहां छोड़कर घर चले जाओ।’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Maharashtra assembly elections mva and mahayuti is trying to convince voters by their manifesto

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 10:27 AM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mahayuti

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

2

‘युति की बात दिमाग से निकाल दें…’, प्रफुल्ल पटेल के कानमंत्र से महायुति में मतभेद की चर्चा

3

उद्धव-राज ठाकरे साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? शिवसेना नेता का दावा- ‘महायुति’ मजबूत

4

पालकमंत्री विवाद पर गिरीश महाजन ने जख्मों पर रगड़ा नमक, बोले- ध्वजारोहण तो मैंने ही किया था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.