Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 सितंबर का इतिहास: विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना का गवाह

Historical Events of 10 September: दस सितंबर 2021 को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल किए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 10, 2025 | 12:33 PM

10 सितंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था।दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। दस सितंबर 2021 को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बन गये।

मेस्सी ने अर्जेंटीना की विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में बोलिविया पर 3-0 की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मेस्सी ने मैच में हैट्रिक बनायी और उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 79 पर पहुंच गयी जो पेले से दो अधिक है। पेले ने अपना आखिरी मैच जुलाई 1971 में खेला था। दस सितंबर 2022 को लंदन, में किंग चार्ल्स तृतीय को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया। समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर 2022 को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई।

इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1846 : एलियास होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।
1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।
1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1926 : जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2020 : वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 : मेस्सी ने पेले का सर्वाधिक गोल करने का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा।
2022 : चार्ल्स तृतीय ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के महाराज घोषित किये गए।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2023 : तूफान डैनियल से भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ से 4,000 से अधिक लोगों की मौत और 8,000 लोग लापता।
2024 : वियतनाम में यागी तूफान से 87 लोगों की मौत, 70 व्यक्ति लापता ।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history of 10 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 12:33 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

9 सितंबर का इतिहास : एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा, बना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

2

7 सितंबर का इतिहास : दिल्ली उच्च न्यायालय में सूटकेस में रखे बम में विस्फोट

3

6 सितंबर का इतिहास : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

4

5 सितंबर का इतिहास: हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है शिक्षक दिवस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.