-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nawaz Sharif Asked Shahbaz Sharif To Talk To India
पाकिस्तान की अकड़ ढीली! नवाज शरीफ ने टेके घुटने; अब भारत से करना चाहते हैं बातचीत
- Written By: Saurabh Pal
भारत से बदला लेने की असफल कोशिशों के बाद पाकिस्तान अब औकात में आ गया है। दुनियाभर में भद्द पिटने के बाद पाकिस्तान लौटते ही नवाज शरीफ ने शहबाज शरीफ को भारत से तनाव कम करने की सलाह दी है। साथ ह बातचीत को कहा है।

नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ(फोटो-सोशल मीडिया)
लाहौर: भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया है। इसके बाद भी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ का उदाहरण पेश कर रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि परमाणु बम की गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान अब भारत से संपर्क की कोशिश कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा दिल्ली के साथ तनाव को कम करने के लिए अनौपचारिक संपर्क को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि पाकिस्तान की आवाम और सैन्य नेतृत्व सैन्य संघर्ष चाहता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री आवास पर हुई सुरक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान नावाज ने अपने छोटे भाई तथा मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारत के साथ कूटनीतिक रूप से तनाव कम करने की सलाह दी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध जैसे हालात
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में बुधवार को भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। आतंकी हमले के तार सीमा पार से जुड़े थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों पर हमला करने की असफल कोशिश की। दैनिक समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने कहा कि नवाज शरीफ चाहते हैं कि सरकार दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का उपयोग करे।
नवाज शरीफ ने कहा-भारत के प्रति नरम रुख अपनाएं
नवाज शरीफ ने कहा कि मैं (भारत के खिलाफ) आक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हूं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि नवाज शरीफ दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए लंदन से पाकिस्तान लौट आए हैं। वह पर्दे के पीछे से काम कर रहे थे। दोनों देशों के बीच अनौपचारिक संपर्क को मजबूत करने के लिये वह गुरुवार को (बैठक में शामिल हो कर) सामने आए। अखबार के मुताबिक नवाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान तनाव का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री आवास में बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। अखबार ने बताया कि उनके पास कोई सरकारी विभाग नहीं है, इसलिए उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार के प्रमुख की हैसियत से बैठक में हिस्सा लिया।
पाकिस्तानी संसद में सेना के समर्थन पास हुआ था प्रस्ताव
नवाज शरीफ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री थे। इस बीच शुक्रवार को नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत के प्रति पाकिस्तान की सैन्य प्रतिक्रिया का समर्थन किया और इसे राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन बताया। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के अनुसार, “विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने सशस्त्र बलों के समर्थन में एकजुटता दिखाई तथा देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए उनके दृढ़ कार्यों की सराहना की।”
Nawaz sharif asked shahbaz sharif to talk to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














