Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 सितंबर का इतिहास : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Operation Gibraltar Mission: देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर' का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 06, 2025 | 11:47 AM

ऑपरेशन जिब्राल्टर (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था। सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1522 : समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्‍पेन लौटा।
1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए।
1889 : शरत चंद्र बोस का जन्म।
1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैक्किनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्‍म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ।
1965 : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
1970 : ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन’ ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।
1972 : हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन।
1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।
1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद ब्रिटेन और दुनिया ने वेल्स की राजकुमारी डायना को अंतिम विदाई दी।
2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी।
2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिशकाल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2020: संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया।

2024: नेपाल ने सोशल मीडिया ऐप ‘टिकटॉक’ पर लगाया गया प्रतिबंध कुछ शर्तो के साथ हटाया।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Important events in history on september 6

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 11:47 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian Army
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

12 दिसंबर का इतिहास: वह दिन जब दिल्ली बनी भारत की राजधानी, जानें और क्या-क्या हुआ था

2

11 दिसंबर का इतिहास: शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद का जन्मदिन, जानें इतिहास

3

पाक पर ‘प्रहार’…दुश्मन देश दुस्साहस करेगा तो करारा जवाब देने को भारत तैयार, वायु सेना ने चेताया

4

10 दिसंबर का इतिहास : ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाने वाला दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.