Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9 सितंबर का इतिहास : एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा, बना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

Historical Events of 9 September: वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 09, 2025 | 12:18 PM

9 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था।

नौ सितंबर 2023 को मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 1040 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा 1200 से अधिक घायल हो गए। भूकंप की वजह से ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें

11 जनवरी का इतिहास : आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में हुआ था निधन

10 जनवरी का इतिहास : आज के दिन हुई थी विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं

9 जनवरी का इतिहास : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, जानें और भी घटनाएं

प्रवासी भारतीय दिवस: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें महात्मा गांधी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेड कॉलोनीज’ से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा।
1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी।सी। किया गया।
1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।
1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।
1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।
1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।
1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।
1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।
1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। कारगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।
1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।
1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था।
2020: अफगानिस्तान में देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को निशाना बना कर बम विस्फोट।
2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।
2021 : उत्तर मैसेडोनिया में अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत।
2022 : समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का 82 वर्ष की उम्र में निधन। अश्वेत पत्रकार शॉ को राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान आक्रामक सवाल करने और 1991 में बगदाद से खाड़ी युद्ध की शांतिपूर्वक ‘रिपोर्टिंग’ करने के लिए पहचाना जाता है।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2023 : मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 1,040 से अधिक लोगों की मौत, 1,200 से ज्यादा घायल।
2024 : वियतनाम में तूफान से 59 लोगों की मौत , बाढ़ के पानी में बही बस ।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Important events in history on september 9

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 12:18 PM

Topics:  

  • Aligarh
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.