Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 सितंबर का इतिहास : मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले पार कर रचा इतिहास

History Events of 12 September: लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 12, 2025 | 12:49 PM

12 सितंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर 1966 को डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे। 12 सितंबर 2024 को अरबपति उद्योगपति जेयर्ड इसाकमैन पहली निजी ‘स्पेसवॉक’ के लिए निजी अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स से निकले।

इसाकमैन और उनके दल ने हैच खुलने से पहले अपने कैप्सूल का दबाव कम होने तक इंतजार किया। इसाकमैन बाहर निकले और अब तक स्पेसवॉक करने वाले कुछ एक लोगों में शामिल हो गए। इनमें अब तक एक दर्जन देशों के केवल पेशेवर अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। इसाकमैन ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर पांच दिन की यह अंतरिक्ष यात्रा प्रायोजित की जिसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक ‘स्पेसवॉक’ या अंतरिक्ष में चहलकदमी था। कठोर निर्वात से खुद को बचाने के लिए यान में सवार चारों लोगों ने स्पेसएक्स के नए स्पेसवॉकिंग सूट पहने। उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा से उड़ान भरी थी। पहले इसाकमैन ने करीब 15 मिनट तक कैप्सूल के बाहर चहलकदमी की जिसके बाद स्पेसएक्स की इंजीनियर सारा गिलिस बाहर निकलीं।

सम्बंधित ख़बरें

World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें

4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी

3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास

Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज

देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2′ चांद पर पहुंचा।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
2015 : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अवैध खनन डेटोनेटरों में सिलसिलेवार विस्फोट होने से कम से कम 105 लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।
2021 : साइबेरिया में हल्का विमान कजाचिंस्कॉय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत।
2022 : पश्चिमी चीन में भूकंप से 93 लोगों की मौत ।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2023 : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई।
2024 : उत्तर पूर्व नाइजीरिया में बाढ़ से 30 लोगों की मौत, लाखों लोग विस्थापित।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the history of 12 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 12:49 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.