Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी

Historic War Events: 4 अप्रैल इतिहास में वीरता और युद्ध का दिन है। रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष और Battle of Kohima की शुरुआत इसी दिन हुई थी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 04, 2026 | 07:36 AM

Rani Lakshmibai Kohima Battle( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Rani Lakshmibai Kohima Battle: इतिहास में चार अप्रैल का दिन युद्ध की दो बड़ी घटनाओं के साथ जुड़ा है। वर्ष 1858 में चार अप्रैल के दिन अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा था।

अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं। दूसरे विश्च युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला ‘द बैटल ऑफ कोहिमा’ 1944 को आज ही के दिन शुरू हुआ था, जिसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में चार अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1768 : फिलिप एस्ले ने मॉडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: युद्ध को कब खत्म करेंगे आत्ममुग्ध ट्रंप, तेल-गैस संकट से जूझ रही दुनिया

नवभारत विशेष: बंगाल में जजों को बंधक बनाने पर सुको सख्त, मालदा की अराजकतापूर्ण घटना

नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने की मैक्रों की रुसवाई, बीवी के थप्पड़ की याद दिलाई

3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास

1769 : हैदर अली ने पहले आंग्ल-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।

1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।

1858 : ह्यूरोज की अगुवाई वाली ब्रिटिश सेना के खिलाफ भीषण युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा। वह पहले काल्पी और फिर ग्वालियर गईं।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: युद्ध को कब खत्म करेंगे आत्ममुग्ध ट्रंप, तेल-गैस संकट से जूझ रही दुनिया

1905 : भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।

1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे, जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केंद्र बना।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।

1968 : मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या।

1968 : नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।

1975 : बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अल्बकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना।

1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।

1983 : अंतरिक्ष यान ‘चैलेंजर’ ने अपनी पहली उड़ान भरी।

2020 : दुनियाभर में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 11 लाख के पार। भारत में कुल मामलों की संख्या 3619, मरने वालों का आंकड़ा सौ के करीब।

2025: कंसास में भारतीय मूल के कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

April 4 history rani lakshmibai kohima battle 1944

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 07:36 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Jhansi
  • Navbharat Editorial
  • Rani Lakshmibai
  • Today In History
  • World War II

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.