Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास

3 April History In Hindi: 3 अप्रैल का दिन तकनीक और वीरता का संगम है। 1973 में आज ही पहला मोबाइल कॉल हुआ, पहला पोर्टेबल कंप्यूटर आया और फील्ड मार्शल मानेकशॉ का जन्म हुआ। जानें आज का इतिहास।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 03, 2026 | 11:38 AM

सैम मानेकशॉ (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

First Mobile Call History: मोबाइल और कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती। इन दो अविष्कारों ने जैसे दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी की सूरत ही बदलकर रख दी है। मजे की बात है कि इन दोनों ही महान अविष्कारों का तीन अप्रैल के दिन से खास ताल्लुक रहा है।

मार्टिन कूपर और वो पहला ‘ऐतिहासिक कॉल’

वर्ष 1973 में तीन अप्रैल को मार्टिन कूपर ने हैंड हेल्ड मोबाइल फोन से बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है। उस समय कूपर मोटरोला कंपनी के लिए काम करते थे।

अमेरिका में कार फोन का इस्तेमाल तो 1930 से हो रहा था, लेकिन हैंडहेल्ड फोन का इस्तेमाल तीन अप्रैल को पहली बार कूपर ने किया। यह भी एक इत्तेफाक ही है कि 1981 में तीन अप्रैल के ही दिन सैन फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हाल में ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इसका वजन करीब 24 पाउंड था।

सम्बंधित ख़बरें

Good Friday History: आज क्यों थम जाती है खुशियों की रफ्तार? जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली कहानी

2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

1 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन, आज ही के दिन हुई थी रिजर्व बैंक और एप्पल कंपनी की स्थापना

31 मार्च का इतिहास: Dr आंबेडकर का योगदान संविधान से सामाजिक न्याय तक, मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

सैम बहादुर और भारतीय शौर्य का दिन

भारत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारतीय सेना के सबसे चर्चित और महानतम सैन्य अधिकारियों में शुमार एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म 1914 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सेना में वह पहले अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का ओहदा दिया गया। चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने पांच लड़ाइयां लड़ीं। दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले मानेकशॉ ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत की जीत सुनिश्चित की।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1680 : पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ में निधन।

1903 : समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।

1914 : भारत के पहले फील्ड मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ का जन्म।

1929 : मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म।

1942 : जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।

1973 : मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:- 2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

1981 : एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।

1984 : भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने।

1999 : भारत ने अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई अंतरिक्ष में भेजा।

2010 : ऐपल का पहला आईपैड मार्केट में आया।

2012 : रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत।

2013 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत के उत्तरपूर्वी हिस्से में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 100 लोगों की मौत।

2018 : कंप्यूटर फेल होने से यूरोप की करीब 15,000 उड़ानों में देरी।

2021 : गीता प्रेस के अध्यक्ष और धार्मिक पत्रिका कल्याण के संपादक राधेश्याम खेमका का निधन।

2024 : ताइवान में 25 साल में आये सबसे तेज भूकंप में नौ लोगों की मौत।

2025 : यूनान और तुर्किये के निकट नाव डूबने से एक दर्जन से अधिक प्रवासियों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of 3 april first mobile call sam manekshaw birthday tech evolution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 11:37 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.