- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mihir Sen World Record On 12 September
12 सितंबर : आज के दिन मिहिर सेन ने रचा था इतिहास, बने थे दुनिया के पहले तैराक
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। मिहिर सेन को लंबी दूरी तय करने वाला एक बेहतरीन तैराक माना जाता है। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे। सोलह नवम्बर 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ प्रदान किया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
छत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2′ चांद पर पहुंचा।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
(एजेंसी)
Mihir sen world record on 12 september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
Apr 05, 2026 | 08:55 AMइधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMछत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
Apr 05, 2026 | 08:35 AMRCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
Apr 05, 2026 | 08:34 AMट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने
Apr 05, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










