Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 सितंबर का इतिहास : भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

History of 27 September: 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह का जन्मदिन है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 27, 2025 | 01:09 PM

भगत सिंह का जन्मदिन (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया।

एक अन्य घटनाओं में, पहले विश्व युद्ध के दौरान सौ दिन के आक्रमण के हिस्से के रूप में ब्रिटिश सेना ने हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया था। विशेष रूप से, ब्रिटिश तीसरी और चौथी सेनाओं ने 27 सितंबर, 1918 को इस मजबूत जर्मन रक्षात्मक रेखा के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक, सेंट क्वेंटिन नहर पर हमला किया, जिससे रेखा टूट गई और मित्र देशों को अंततः युद्ध में जीत मिली।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।

1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2023: इराक में ईसाई विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत तथा 150 से ज्यादा जख्मी।
2023: एशियाई खेलों में युवा निशानेबाज़ सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
2024: कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know important events in the history of 27 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 01:09 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

विशेष: रिटायर हुआ आसमान का सूरमा मिग-21, 1963 में रूस से खरीदा था

2

संपादकीय: अभिव्यक्ति में बाधक मानहानि के प्रकरण

3

निशानेबाज: मोबाइल पर अफवाहों का जाल, प्रिंट मीडिया पर अधिक विश्वास

4

26 सितंबर का इतिहास : एक-दूसरे से एकदम अलग, अपने-अपने क्षेत्र के दो कामयाब व्यक्तियों का जन्मदिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.