Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

26 सितंबर का इतिहास : एक-दूसरे से एकदम अलग, अपने-अपने क्षेत्र के दो कामयाब व्यक्तियों का जन्मदिन

Historical Events of 26 September: आज की तारीख पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद के जन्मदिन को समर्पित है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 26, 2025 | 12:51 PM

26 सितंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें, तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है।अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितंबर के दिन ही हुआ था।

हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में अविभाजित भारत के पंजाब सूबे के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में से एक थे। उनका व्यक्तित्व, अदाकारी, सिर को झटकने की अदा और संवाद अदायगी का अंदाज न‍िराला था।

देश दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1629 : स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 : ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1820 : भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923 : जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।
1932 : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म।
1944 : सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953 : अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954 : जापान में तूफान से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976 : चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980 : सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985 : ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
1996 : अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2009 : केटसाना तूफान फिलीपीन, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाइलैंड से टकराया। तूफान से जुड़ी घटनाओं में 700 लोगों की मौत।
2010 : फिलीपीन की राजधानी मनीला में डि ला सेल विश्वविद्यालय के निकट बम विस्फोटों के कारण 47 लोगों की मौत।
2022 : रूस के स्कूल में गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 24 घायल।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2023 : अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2024 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इजराइल-हिज्बुल्ला के बीच 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान किया।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the events of september 26 history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 12:51 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

25 सितंबर का इतिहास: आज दो बड़े राजनीतिक दिग्गजों का जन्मदिन, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं

2

24 सितंबर का इतिहास : अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि का दिन

3

23 सितंबर का इतिहास: भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्धविराम की घोषणा

4

21 सितंबर का इतिहास : बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने किया गिरफ्तार, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.