- Hindi News »
- Special Coverage »
- Kailash Yatra Will Start Again Deadlock In Relations With China Will Break
संपादकीय: कैलाश यात्रा फिर शुरू होगी, चीन से रिश्तों में गतिरोध टूटेगा
ब्रिक्स देशों के कजान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग की बैठक हुई थी। चीनी विदेशमंत्री वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को संदेह व अलगाव को दूर कर आपसी सम्मान, संवेदनशीलता व परस्पर हितों पर जोर देना होगा।
- Written By: मृणाल पाठक

कैलाश मानसरोवर (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: कूटनीति का तकाजा है कि अपनी सुरक्षा व स्वहित को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी देशों से संबंध सुधारे जाएं। यह बात सही है कि चीन विस्तारवादी प्रवृत्ति रखनेवाला ऐसा देश है जिस पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह हमेशा से स्वयं को एशिया का ‘बिग ब्रदर’ मानता आया है।
कोई भारतवासी 1962 के चीनी हमले को नहीं भूल सकता। चाऊ एन लाय ने दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू के साथ शांति व सहयोग के पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन चीन ने इसके बाद विश्वासघात करते हुए आक्रमण कर दिया था। इसी तरह पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एलएसी पर दोनों देशों के बीच सैनिक टकराव हुआ था जिसमें भारत के 20 तथा चीन के लगभग 100 जवान जान गंवा बैठे थे।
इससे द्विपक्षीय संबंध क्षतिग्रस्त हुए थे। चीन चाहे जैसा हो, उससे तनावरहित संबंध बनाना और साथ ही सीमा विवाद हल का प्रयास जारी रखना भारत के लिए आवश्यक है। पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी ने कहा था कि आप अपना मित्र बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते! 2025 में भारत-चीन डिप्लोमेटिक रिश्तों की 75 वीं वर्षगांठ है।
सम्बंधित ख़बरें
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
नवभारत विशेष: बीजिंग-मास्को गठजोड़ भारत के लिए चुनौती, हमारी रक्षा सप्लाई चेन पर असर
China Flood: चीन में बाढ़ से भारी तबाही, 25 लोगों की मौत और भारत में प्रचंड गर्मी का कहर
दोनों देश मानते हैं कि ऐसे अवसर का इस्तेमाल संबंधों में सुधार के लिए होना चाहिए। दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानना भी जरूरी है। बीजिंग में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीन के उप विदेश मंत्री सुन वीडोंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कुछ बड़े फैसले हुए। दोनों देश इस वर्ष गर्मियों से कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं।
दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान तथा वीजा को आसान बनाने के मुद्दे पर टेक्निकल अथारिटी मिलकर फ्रेमवर्क तय करेगी। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कजान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद वहां हासिल सहमति को बेहद सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
रिश्ते बेहतर बनाने की गति तेज हुई है। 21 अक्टूबर 2024 को सीमा पर गश्त लगाने की व्यवस्था के बाद 18 दिसंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और चीनी विदेशमंत्री वांग यी की बीजिंग में चर्चा हुई थी। फिर ब्रिक्स देशों के कजान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग की बैठक हुई थी। चीनी विदेशमंत्री वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को संदेह व अलगाव को दूर कर आपसी सम्मान, संवेदनशीलता व परस्पर हितों पर जोर देना होगा।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों देशों के बीच नदियों की स्थिति व प्रवाह को लेकर ट्रांसबार्डर रिवर डाटा का आदान-प्रदान करने तथा थिंक टैंक व पत्रकारों को वीजा जारी करने पर भी विचार किया गया। इतना सब होने के बावजूद भारत को पूरी सतर्कता बरतते हुए चीन से व्यावहारिक रिश्ते रखने होंगे।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Kailash yatra will start again deadlock in relations with china will break
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
May 25, 2026 | 02:19 PMजयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर के परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
May 25, 2026 | 02:18 PMस्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
May 25, 2026 | 02:18 PMBakrid : बकरीद 2026 की आ गई सही तारीख़? जानिए भारत और सऊदी अरब में किस दिन मनाई जाए
May 25, 2026 | 02:16 PMNautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
May 25, 2026 | 02:16 PMपेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PMनागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
May 25, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














