Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: टैरिफ की पड़ी ऐसी मार, जापानी पीएम हुए शिकार

Japan PM: जापानी प्रधानमंत्री इशिबा की पार्टी में भी विवाद खड़ा हो गया था जिसे दबाने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यह सच है कि 25 प्रतिशत टैरिफ की वजह से कीमतें काफी बढ़ गई थीं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 09, 2025 | 12:25 PM

जापानी पीएम हुए शिकार (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा अर्श से फर्श पर आ गए। ट्रंप के जालिम टैरिफ ने इशिबा की कुर्सी छीन ली। सचमुच यह टैरिफ बड़ा खतरनाक या टेरिफिक है। कितने ही देशों के लिए यह टेरर या हॉरर बन गया है।’ हमने कहा, ‘इशिबा का रुतबा तो पहले ही घट गया था। जब 2 माह पूर्व जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बुरी तरह हार गई थी। ऊपर से टैरिफ का असर ऐसा हुआ जैसे कड़वा करेला, वह भी नीम चढ़ा! इसलिए इशिबा की खटिया खड़ी, बिस्तरा गोल हो गया।’

पड़ोसी ने कहा, ‘जापानी प्रधानमंत्री इशिबा की पार्टी में भी विवाद खड़ा हो गया था जिसे दबाने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यह सच है कि 25 प्रतिशत टैरिफ की वजह से कीमतें काफी बढ़ गई थीं। जापान की इकोनॉमी में टैरिफ की सुनामी आई हुई है।’ हमने कहा, ‘यह संकट का दौर भी गुजर जाएगा। जापानी बहुत हिम्मती, मेहनती और राष्ट्रभक्त होते हैं। दूसरे विश्वयुद्ध में नागासाकी और हिरोशिमा पर अमेरिका ने एटम बम गिराया था। देश बुरी तरह बरबाद हो गया था लेकिन फिर जापानियों ने उसे समृद्ध बनाया। हमारी जापान से निकटता रही है।

आपने गीत सुना होगा- मेरा जूता है जापानी! फिल्म चलती का नाम गाड़ी का गाना था- जाते थे जापान पहुंच गए चीन, समझ गए ना! जॉय मुखर्जी व आशा पारेख की फिल्म का नाम था- लव इन टोक्यो! जापान के सहयोग से हमारे देश में बुलेट ट्रेन योजना चल रही है। जापानी कंपनियों सुजुकी, टोयोटा, निस्सान की गाड़ियां देश की सड़कों पर दौड़ रही हैं। जापान अंदर से मजबूत है। बंधी मुट्ठी लाख की!’

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमारी इकोनामी भी किसानों-मजदूरों की श्रमशक्ति और उद्योगपतियों के पुरुषार्थ से मजबूत है। हमारी जीडीपी विकास दर भी अच्छी रही है। टैरिफ से निपटने की ट्रिक निकाली जा सकती है। इशिबा की कुर्सी चली गई तो कोई और उनकी जगह पीएम बन जाएगा। इसलिए डोन्ट वरी, बी हैप्पी!’

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Japans prime minister shigeru ishiba resigned from his post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 12:25 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Japan
  • Tariff War

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अश्लील पत्र’ का क्या है सच… ट्रंप-एपस्टीन मामले में नया मोड़, डेमोक्रेट्स ने जारी किया कथित नोट

2

लोकल प्रोडक्ट को प्राथमिकता दें एक्सपोर्टर्स, वैश्विक अनिश्चितता के बीच पीयूष गोयल की सलाह

3

असली रंग में जेलेंस्की! भारत पर लगे टैरिफ को बताया सही, यूरोपीय देशों पर भी साधा निशाना

4

मंदी के कगार पर अमेरिका! कोरोना महामारी से भी बुरा हाल; खतरे में लोगों की नौकरियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.