Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकल प्रोडक्ट को प्राथमिकता दें एक्सपोर्टर्स, वैश्विक अनिश्चितता के बीच पीयूष गोयल की सलाह

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है, जब चीन के उर्वरक और रेयर अर्थ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कारण भारत के ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के उत्पादन पर असर हो रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 08, 2025 | 01:59 PM

पीयूष गोयल, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Piyush Goyal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को निर्यातकों से स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादों को प्राथमिकता देने और भारत की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने की अपील की। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के प्लेटिनम जुबली समारोह में बोलते हुए गोयल ने कहा, “हमने हाल ही में देखा है कि जब भी कोई देश निर्यात पर सीमाएं लगाता है या नियंत्रण लगाता है, तो इसका असर हमारे निर्यातकों और उद्योग पर पड़ता है। इस कारण आत्मनिर्भर भारत काफी महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब चीन की ओर से उर्वरक और दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कारण भारत के ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के उत्पादन पर असर हो रहा है।

ग्राहकों को मिले जीएसटी रेट कटौती का फायदा

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने इंडस्ट्री से गुड्स और सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर करने की अपील भी की।उन्होंने आगे कहा कि अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के आसान होने और टैक्स की दर कम होने से घरेलू मांग में वृद्धि होगी और विकास दर भी तेज होगी। इसी इवेंट में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारतीय निर्यातकों को भी नई टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को अपनाना चाहिए, और विश्वास व्यक्त किया कि व्यवसाय वर्तमान अनिश्चितताओं से निपटने में सक्षम होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे कर्मियों की मौज: किलोमीट्रेज अलाउंस में जोरदार बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2024 से मिलेगा 2 साल का मोटा एरियर

CBI के चक्रव्यूह में अनिल अंबानी, ₹2,929 करोड़ के फ्रॉड केस में लगातार दूसरे दिन पूछताछ; क्या मिलेगी राहत?

दाने-दाने को तरसा पाकिस्तान, अब तेल ने निकाला दम! खाली हुआ खजाना; क्या श्रीलंका की राह पर है पड़ोसी मुल्क?

Income Tax Rules: 100 की जगह ₹3000 चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस, HRA में भी बड़ी छूट; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

जीएसटी रिफॉर्म को लेकर सरकार का ऐलान

सरकार की ओर से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का ऐलान किया गया है, इसमें टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर दो – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि पहले चार स्लैब- 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत थी। इसके साथ बड़ी संख्या में चीजों को टैक्स में कटौती की गई है। ये नए सुधार 22 सितंबर से लागू हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: घर में पकाई जाने वाली थाली हुई सस्ती, अगस्त में 8 प्रतिशत तक गिरे दाम; ये रही मुख्य वजह

भारत के उपभोग में वृद्धि का अनुमान

बर्नस्टीन की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों से भारत में उपभोग में तेज वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे फुटवियर, एफएमसीजी, परिधान और क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) इंडस्ट्री को फायदा होगा।

Amid global uncertainty piyush goyal appealed to exporters to prioritize local products

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Business News
  • Piyush Goyal
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.