21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस
North East India History: 21 जनवरी भारतीय संघीय इतिहास का अहम दिन है, जब 1972 में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य का दर्जा मिला।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि इसी दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का गठन हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था।
देश दुनिया के इतिहास में 21 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैम्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
नवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन।
1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यो में निधन।
1950 : तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।
1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।
1961 : महारानी एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे।
1963 : हिंदी साहित्य के जाने-माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।
1972 : मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य का गठन।
1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से तैयार सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।
1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन।
1996 : स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।
1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।
यह भी पढें:-संपादकीय: अब महापौर पद के लिए कश्मकश जारी
2008 : भारत ने इजराइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत।
2024: यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत।
2025: तुर्किये के ‘स्की रिसॉर्ट’ में होटल में आग लगने से 66 लोगों की मौत, 51 घायल।
भाषा एजेंसी के द्वारा
