- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indian Air Force Pilot Shubhanshu Shukla Is The Second Indian To Travel To Space
निशानेबाज: शुक्ला की शान, अंतरिक्ष अभियान, आगे भारत भेजेगा गगनयान
भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय पायलट शुभांशु शुक्ला 4 दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करनेवाले दूसरे भारतीय हैं। उनके पहले राकेश शर्मा ने रूस के सोयूज यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
- Written By: दीपिका पाल

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नेशनल डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, पहली बार कोई शुक्ल अंतरिक्ष में गया है वह भी स्पेस स्टेशन में! इसके पहले तक देश के सारे शुक्ला ‘तारे जमीं पर’ बने हुए थे। वैसे यह वर्ष तमाम शुक्लाओं के लिए शुभ है। कवि एवं उपन्यास लेखक विनोदकुमार शुक्ल को कुछ माह पूर्व साहित्यिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठा सूचक ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया। हिंदी के मशहूर आलोचक रामचंद्र शुक्ल का नाम हिंदी साहित्य का हर विद्यार्थी और प्रोफेसर जानता है।
व्यंग्य रचनाओं के रसिक पाठकों ने श्रीलाल शुक्ल की कृति ‘राग दरबारी’ अवश्य पढ़ी होगी। राजनीति में दिलचस्पी रखनेवाले जानते हैं कि पहले सीपी एंड बरार और फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पं। रविशंकर शुक्ला थे। उनके पुत्र श्यामाचरण शुक्ला भी मध्यप्रदेश के सीएम बने और सबसे छोटे बेटे विद्याचरण शुक्ला इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री थे। इमरजेंसी के समय उनका अच्छा-खासा दबदबा था।’ हमने कहा, ‘शुक्ल का अर्थ उजला या गौरवर्ण का भी होता है।
गणेश वंदना में कहा गया है- शुक्लांबर धरं देवं शशिवर्णं चतुर्भुजं! भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय पायलट शुभांशु शुक्ला 4 दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करनेवाले दूसरे भारतीय हैं। उनके पहले राकेश शर्मा ने रूस के सोयूज यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। वह परिचालन और अंतरिक्ष यान प्रौद्योगिकी में अत्यंत कुशल हैं। उनके साथी हंगरी के टिबोर कापू प्यार से शुक्ला को ‘शक्स’ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि शक्स की बुद्धिमत्ता और उनके पास मौजूदा ज्ञान से पता चलता है कि उनकी उम्र 130 साल हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
ठाणे जिप विद्यालयों के 59 विद्यार्थी इसरो के सफर पर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ‘रूरल टू स्पेस’ विज़न
एस्ट्रोनॉट कैसे बनें: पढ़ाई से लेकर ISS तक पहुंचने का पूरा रास्ता
19 अप्रैल का इतिहास: भारत का पहला उपग्रह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
सोचिए, यह कितनी बड़ी शुभकामना है! देश में जाति जनगणना होनेवाली है। इससे पता चल जाएगा कि राकेश शर्मा हों या शुभांशु शुक्ला दोनों ही पंडित हैं। वैसे पंडित होने में कुछ गलत नहीं है। कुछ वर्ष पहले राहुल गांधी ने भी तो दावा किया था कि वह दत्तात्रेय गोत्र के जनेऊधारी ब्राम्हण हैं। जहां तक शुभांशु शुक्ला की बात है, वह अंतरिक्ष में चिकन नूडल सूप, इंडियन फिश करी के अलावा राजमा-चावल खाएंगे। वह साथ में मिठाई और गाजर का हलवा भी ले गए हैं। शुभांशु को हर किसी की शुभकामना है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Indian air force pilot shubhanshu shukla is the second indian to travel to space
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














