- Hindi News »
- Special Coverage »
- India Nagaland Security Forces Kill 13 Civilians Amid Ambush Blunder
नगालैंड का नरसंहार निंदनीय, अफस्पा कानून की समीक्षा हो
- Written By: रंजन सिंह

पूर्वोत्तर में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार) बहुत लंबे अरसे से लागू है. अलगाववादियों से सख्ती से निपटने के लिए इसका प्रावधान किया गया है लेकिन जब इसकी आड़ में दमनकारी कदम उठाए जाए और नरसंहार किया जाए तो इस कानून की समीक्षा होनी चाहिए और इसके औचित्य पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए. नगालैंड में सुरक्षा बलों ने बिना जाने-समझे ऐसे ही नरसंहार को अंजाम दिया जो कि अत्यंत निंदनीय हे. एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बल स्पेशल आपरेशन के तहत नगालैंड के मोन जिले में घात लगाकर तैनात थे. उन्होंने एक वाहन से घर लौट रहे ग्रामीण मजदूरों को एन एस सी एन संगठन को उग्रवादी समझ लिया और गाड़ी रोकने को कहा जब गाड़ी नहीं रुकी तो उन्होंने फायरिंग की. इसमें 13 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई.
यदि उस गाड़ी की ओर से कोई गोली नहीं चली थी तो सुरक्षा बलों को फायरिंग करने की क्या जरूरत थी? आखिर ऐसे में वहां आतंक किसका है? क्या यह माना जाए कि पूर्वोत्तर को इसी तरह के बल प्रयोग व दहशत से काबू में रखा जा रहा है? पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा बलों के जुल्म के खिलाफ इरोस शर्मिला नामक महिला ने बहुत लंबी भूख हड़ताल की थी. इस समय तो सुरक्षा बलों के सामने महिलाओं के निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया था ताकि उन्हें अपने अत्याचारों पर लज्जा आए. अफस्पा कानून ने सुरक्षा बलों को असीमित अधिकार दे रखे हैं ताकि वे किसी भी विद्रोह या बगावत को कुचल सकें. इस कानून के तहत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभिमान चलाने और किसी को भी बिना वारंट गिरफ्तार करने या घर में घुसकर तलासी का है. इन अधिकारों का दुरुपयोग भी होता रहा है. बेगुनाह मजदूरों को गोलियों से भून डालना इसकी ताजी मिसाल है.
फौज सीमा पर दुश्मन से लड़ने के लिए है
सम्बंधित ख़बरें
केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह
बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
सशस्त्र बलों का प्रयोजन सीमा पर दुश्मन से लड़ने और विदेशी आक्रमण का सामना करने के लिए है, अपने ही देशवासियों को मारने के लिए नहीं. पुलिस और सेना की ट्रेनिंग में बहुत फर्क होता है. आंतरिक सुरक्षा पुलिस संभाल सकती है लेकिन सेना तो सीधे गोली चलाती है. पूर्वोत्तर राज्यों में अशांत मानकर सुरक्षाबलों को वहां बल प्रयोग की छूट दी गई है. क्या इसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की मुख्य धारा में लाया जा सकता है. क्या लोकतांत्रिक संवाद व सामंजस्य का सिलसिला वहां आगे नहीं बढ़ाया जा सकता? नगा वे लोग हैं जो खुद को स्वतंत्र मानते हैं और ब्रिटिश शासन के काबू में भी नहीं आए थे. आज नगालैंड को भारत के एक राज्य का दर्जा प्राप्त है. कुछ नगा गुटों से शांतिवार्ता के प्रयत्न भी किए गए लेकिन हर बार वार्ता कहीं न कहीं अटक कर रह जाती है. यह एक राजनीतिक मसला है जिसका हल गोली से नहीं निकाला जा सकता.
प्रतिक्रिया तो होनी ही थी
अपने काम के बाद मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा बल की गाड़ियों में आग लगा दी. जवाबी कार्रवाई में 3 और नागरिकों की मौत हो गई. सेना के एक घायल जवान ने भी दम तोड़ दिया इस तरह 17 लोगों की मौत हुई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताया है और मृत मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की हाईलेबल एसआईटी जांच कराएगी.
समझौते की कोशिशें
1997 में एनएससीएन-आईएम और सुरक्षा बलों के बीच समझौता हुआ था. इसके सफल नहीं होने पर नया विद्रोह को खत्म करने के लिए 2015 में समझौते की रूपरेखा बनाई गई. इस दौरान नारा विद्रोहियों को पड़ोसी देश म्यांमार से मदद मिलने लगी. नगालैंड और मणिपुर में हिंसा बढ़ने लगी. पूर्वोत्तर का भूगोल, इतिहास अलगावादियों के लिए अनुकूल है. इतने पर भी वहां शांति स्थापना करने व टकराव टालने के प्रयास होने चाहिए. सेना व उग्रवादियों को संघर्ष की चपेट में जनता पर जुल्म नहीं होने चाहिए.
पिछले 21 वर्षों से हजारों लोग मारे गए
चाहे पूर्वोत्तर हो जम्मू-कश्मीर, सुरक्षा बलों और उग्रवादियों की मुठभेड़ या आतंकवाद विरोधी अभियानों से बड़ी तादाद में बेगुनाह लोग भी मारे जाते हैं. पिछले 21 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में 4,900 तथा पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में 4300 नागरिकों को जान गंवानी पड़ी. गत माह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने असम राइफल्स को मानवाधिकारों की समझ और संवेदनशीलता के लिए पुरस्कृत किया था और अभी इस तरह की घटना हो गई.
India nagaland security forces kill 13 civilians amid ambush blunder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMIPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














