-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- In Front Of The World Fraternity Modi Listened To The Pakistan Taliban Very Well
विश्व बिरादरी के सम्मुख मोदी ने सुनाई पाक तालिबान को खरी-खरी
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व बिरादरी के सामने आतंकवाद और विस्तारवाद को लेकर चीन, पाकिस्तान व तालिबान को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक भस्मासुर की तरह है जो केवल तबाही लाता है. जो देश आतंक का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते है, उन्हें समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है उन्होंने सख्ती से कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए. आज समूचे विश्व को विज्ञान आधारित व्यवहारिक और विकासवादी सोच पर चलने की आवश्यकता है.
यूएन महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर संबंधी बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पाकिस्तान खुले तौर पर आतंकियों का समर्थन करने और उन्हें हथियार देने के लिए विश्वस्तर पर जाना जाता है. यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के पास रिकार्ड है कि पाकिस्तान ने कितने प्रतिबंधित आतंकवादियों को अपने यहां पनाह दी. जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है. पाकिस्तान को अवैध कब्जेवाला पीओके तुरंत खाली कर देना चाहिए. पाकिस्तान खूद आग लगानेवाला देश है, लेकिन खुद को फायरफाइटर बताता हैं. यद्यपि ब्रिटिश सरकार ने बार-बार कहा है कि कश्मीर का प्रश्न भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है लेकिन फिर भी ब्रिटिश संसद के कुछ सदस्य भारत को नीचा दिखाने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाते रहते हैं ऐसे भारत विरोधी ब्रिटिश सांसदों ने आल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप बनाया है इसमें कुछ पाकिस्तानी मूल के सांसदों का समावेश है.
विश्व के देशों को समझना चाहिए कि पाकिस्तान, चीन और तालिबान मिलकर समूची दुनिया के शांतिप्रिय देशों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. दरिंदे तालिबान को कोई भी देश मान्यता न दे. इसी तरह पाकिस्तान को भी हर प्रकार की विदेशी सहायता बंद की जानी चाहिए. पाक को काली सूची में डालने की बात वर्षों से चल रही है पर चीन व तुर्की जैसे देशों की वजह से यह नहीं हो पा रहा है. उसे तो सार्क से भी निकाल देना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस खतरे के प्रति दुनिया की आंखें खोली हैं फिर भी यदि कोई सोने का ढोंग करे तो उसे जगाया नहीं जा सकता.
सम्बंधित ख़बरें
चोर-उचक्कों की तरह उठा ले गई पुलिस.. सोनम वांगचुक को लेकर एक्शन पर बरसा विपक्ष, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
LOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज
पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
In front of the world fraternity modi listened to the pakistan taliban very well
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
Jul 18, 2026 | 02:30 PMNew UK PM: बिना आम चुनाव के एंडी बर्नहैम बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, 349 सांसदों का मिला साथ
Jul 18, 2026 | 02:30 PMमजिस्ट्रेट का आदेश भी नहीं मानती पुलिस?-नागपुर ग्रामीण एसपी को हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
Jul 18, 2026 | 02:27 PMगड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026 | 02:24 PMपूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई
Jul 18, 2026 | 02:23 PMअभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव
Jul 18, 2026 | 02:19 PMसोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM
सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM














