-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- How Tata Took The Decision Of Appointment Without Knowing Ilkar
इल्कर की जानकारी लिए बगैर, टाटा ने नियुक्ति का फैसला कैसे लिया
- Written By: नवभारत डेस्क

तुर्की एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी ने एयर इंडिया का सीईओ व प्रबंध निदेशक बनने से इनकार करते हुए टाटा का ऑफर ठुकरा दिया. आयसी ने कहा कि मेरी नियुक्ति की घोषणा के बाद से मैं भारतीय मीडिया के एक वर्ग में आ रही खबरों को ध्यान से देख रहा था. मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे. हाल ही में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ बैठक में मैंने बता दिया था कि इस ऑफर को स्वीकार नहीं करूंगा.
मैंने भारी मन से यह फैसला किया है. वस्तुत: इल्कर आयसी को एयर इंडिया का सीईओ बनाने के फैसले पर आरएसएस की आपत्ति थी. संघ से संबंधित स्वदेशी जागरण मंच ने कहा था कि सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयसी को सीईओ नियुक्त करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. आरएसएस को इल्कर आयसी के तुर्की से संबंधों पर एतराज था. जब तुर्की के भारत विरोधी राष्ट्रपति रेचप तैयप एद्रोआन इस्तांबुल के मेयर थे, तब इल्कर आयसी उनके सलाहकार थे. राष्ट्र की सुरक्षा के लिहाज से संघ इस विदेशी की एयर इंडिया सीईओ के पद पर नियुक्ति के खिलाफ था.
गत वर्ष अक्टूबर में टाटा ने सबसे बड़ी बोली लगाकर 2.4 अरब डॉलर (लगभग 1.80 खरब रुपए) में एयर इंडिया को खरीद लिया था. गत 14 फरवरी को टाटा ने इल्कर आयसी की नियुक्ति का ऐलान किया था. पता नहीं टाटा ने एक विदेशी को यह पद देने का फैसला क्यों किया? इल्कर आयसी को शायद इसलिए योग्य माना गया था क्योंकि 2016 में तुर्की में तख्तापलट और फिर कोरोना महामारी के दौरान भी तुर्की की एयरलाइन ने अपने किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला था और सरकारी मदद भी नहीं मांगी थी.
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
आयसी टाटा के साथ दीर्घकाल तक काम करने को भी तैयार थे. टाटा ग्रुप ने नागरी उड्डयन मंत्रालय को इल्कर आयसी की नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया था. यह फाइल विदेश मंत्रालय के पास सुरक्षा कारणों से भेजी गई क्योंकि यह एक विदेशी की नियुक्ति का मामला था. इसी दौरान आयसी ने एयर इंडिया में पद स्वीकार करने से मना कर दिया.
How tata took the decision of appointment without knowing ilkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














