-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Horror Dreams Trembled Idol Thieves Had A Change Of Heart
डरावने सपने से कांपा मन, मूर्ति चोरों का हुआ हृदय परिवर्तन
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, इंसान कोई गलत काम करे तो उसका मन कचोटता है. उसे न दिन में चैन रहता है, न रात को आराम! चित्रकूट में चोरों के साथ यही हुआ. उन्होंने प्राचीन बालाजी मंदिर से अष्टधातु की 16 मूर्तियां चुराईं लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही महंत के घर के बाहर इन मूर्तियों को छोड़कर चले गए. चोरों ने एक चिट्ठी भी वहां रख दी जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हमें रात में डरावने सपने आते हैं इसलिए हम मूर्तियां महंत के घर के बाहर रखकर जा रहे हैं.’’
हमने कहा, ‘‘चोर भी समझ गए कि भगवान से पंगा नहीं लेना चाहिए वर्ना ऊपरवाला छोड़ता नहीं है. मंदिर में देव प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजा-अर्चना, नैवेद्य, आरती सब कुछ विधि-विधान से होता था. चोर इन मूर्तियों को ले गए तो उनकी कोई सेवा नहीं की होगी, इसलिए भगवान ने उन्हें डरावने सपने दिखाए. चोरों को आशंका हो गई कि उनका अनिष्ट हो सकता है. या तो पुलिस उन्हें पकड़ लेगी या कोई विपत्ति उन पर टूट पड़ेगी, इसलिए उन्होंने मूर्तियां वापस कर देने में ही अपनी खैरियत समझी.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, इन प्राचीन मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है. चोरों ने चुरा तो लिया लेकिन फिर घबराए होंगे कि इन कीमती मूर्तियों को कहां ले जाकर बेचें? इन देव प्रतिमाओं को गलाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा. ईश्वर को मानने वाला कोई व्यक्ति इस तरह का पाप नहीं करेगा. इसके अलावा पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे तो जेल जाने की नौबत आ जाएगी, इसलिए चोरों ने अपनी गलती सुधार ली.’’
सम्बंधित ख़बरें
सीनेटर का शर्मनाक बयान! भारतीयों और चिलकुर बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, H1B Visa मुद्दे पर छिड़ा नया विवाद
भारत के ये अनोखे मंदिर, जहां चढ़ता है ऐसा प्रसाद कि जानकर रह जाएंगे हैरान
भारत का सबसे अमीर मंदिर: जहां भगवान को चढ़ता है अरबों का चढ़ावा और सरकार को जाता है टैक्स
हैदराबाद के वीजा बालाजी मंदिर में सिर्फ एक नारियल से पूरी होती है मनोकामना, दान या चढ़ावा है प्रतिबंधित
हमने कहा, ‘‘भारत के मंदिरों की प्राचीन प्रतिमाएं चुराने वाले शातिर गिरोह कम नहीं हैं. ऐसी कितनी ही मूर्तियां चुराकर तस्करों ने विदेशियों को बेची हैं और बाहरी देशों के म्यूजियम में इन्हें रखा गया है. जब इंसान मूर्तियों की रक्षा नहीं कर पाता तो भगवान ही डरावने सपने दिखाकर चोरों को सही रास्ते पर लाते हैं. यह प्रभु का चमत्कार है जिसे नमस्कार कीजिए.’’
Horror dreams trembled idol thieves had a change of heart
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
Jul 23, 2026 | 07:05 AMMehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
Jul 23, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 23 जुलाई: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 06:51 AMनागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
Jul 23, 2026 | 06:45 AMसलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी
Jul 23, 2026 | 06:43 AMHero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में
Jul 23, 2026 | 06:42 AMSurya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
Jul 23, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














