-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Hyderabad Visa Balaji Temple Where Wishes Fulfilled With One Coconut
हैदराबाद के वीजा बालाजी मंदिर में सिर्फ एक नारियल से पूरी होती है मनोकामना, दान या चढ़ावा है प्रतिबंधित
- Written By: प्रीति शर्मा
हैदराबाद का सबसे पुराना मंदिर वीजा बालाजी मंदिर को चिलकुर बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण चाचा अक्कन्ना और मदन्ना के समय किया गया था। इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई कहानियां प्रचलित हैं।

हैदराबाद के वीजा बालाजी मंदिर सौ. सोशल मीडिया)
Chilkur Balaji Temple: हैदराबाद का सबसे पुराना मंदिर वीजा बालाजी मंदिर को चिलकुर बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण चाचा अक्कन्ना और मदन्ना के समय किया गया था। इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई कहानियां प्रचलित हैं। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ साझा की। इस मंदिर में देश और दुनिया से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।
चिलकुर बालाजी मंदिर से जुड़ी कहानी
मान्यताओं के अनुसार एक बार एक भक्त तिरुपति की यात्रा करने गया था और वह ये यात्रा हर साल करता था। लेकिन एक बार वह बीमार हो जाता है जिसकी वजह से मंदिर में दर्शन करने नहीं जा पाता है। जिसके बाद भगवान वेंकटेश्वर उसके सपने में आए और उससे कहा कि मैं यहीं जंगल के पास में हूं और तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। भक्त सपने में बताई गई जगह पर भगवान को खोजने के लिए जाता है। उसने एक तिल पहाड़ी देखी और उसे खोदने लगा। उस दौरान उसे भगवान बालाजी की एक स्वयंभू मूर्ति मिली। इस मूर्ति को उसने उचित स्थान अनुष्ठानों के साथ स्थापित किया और एक मंदिर बनवाया। जिसके बाद इस मंदिर को चिलकुर बालाजी मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।
माना जाता है कि चिलकुर बालाजी मंदिर का निर्माण करीब 500 साल पहले हुआ था। इसे वीजा बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भक्तों के बीच यह मान्यता है कि यहां पर भगवान बालाजी का आर्शीवाद लेने से इंटरनेशनल यात्रा के लिए वीजा अप्रूवल प्रोसेस आसान हो जाती है। जिसकी वजह से दूर-दूर से तीर्थयात्रियों को यह मंदिर आकर्षित करत है। इस मंदिर की लोकप्रियता काफी ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
भगवान चिलकुर बालाजी मंदिर में भक्तों की अपार श्रद्धा है। माना जाता है कि यहां पर अपनी इच्छाओं के लिए दिल से प्रार्थना करने पर भगवान आर्शीवाद देते हैं और मनोकामना पूरी हो जाती है। यहां पर आकर फिर भक्त 108 परिक्रमा करते हैं। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक है। यह मंदिर हर दिन खुला रहता है। इस मंदिर में पूजा करने का तरीका थोड़ा अनोखा है। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है।
दान या चढ़ावा है प्रतिबंधित
कई लोगों का कहना है कि चिलकुर बालाजी मंदिर में किसी भी प्रकार का मौद्रिक दान या चढ़ावा नहीं लिया जाता है। भक्तों के लिए पैसे दान करने के लिए यहां कोई दान पेटी नहीं है। यह मंदिर पूरी तरह से आध्यात्मिक भक्ति और प्रार्थना पर है। यहां पहुंचने के लिए आपको हैदराबाद एयरपोर्ट जाना होगा। वहीं से चिलकुर करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित है। जहां से बस, टैक्सी या कैब करके आसानी से जा सकते हैं।
Hyderabad visa balaji temple where wishes fulfilled with one coconut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर
Jul 23, 2026 | 07:07 AMकेन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
Jul 23, 2026 | 07:05 AMMehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
Jul 23, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 23 जुलाई: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 06:51 AMनागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
Jul 23, 2026 | 06:45 AMसलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी
Jul 23, 2026 | 06:43 AMHero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में
Jul 23, 2026 | 06:42 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














