भारत के ये अनोखे मंदिर, जहां चढ़ता है ऐसा प्रसाद कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Unique Temples: भारत को यूं ही मंदिरों का देश नहीं कहा जाता। यहां हर गली, हर शहर और हर राज्य में आस्था की अलग पहचान देखने को मिलती है। मंदिरों में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद भी खास होते है।
some unique temples in India where offerings are made that will leave you astonished.
Temple offerings (Source. Pinterest)
Published on: 
Updated on: 

Temples With Unusual Offerings: भारत को यूं ही मंदिरों का देश नहीं कहा जाता। यहां हर गली, हर शहर और हर राज्य में आस्था की अलग पहचान देखने को मिलती है। मंदिरों में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की परंपरा भी उतनी ही विविध और अनोखी है। कहीं मीठा, कहीं नमकीन, तो कहीं ऐसा प्रसाद भी चढ़ाया जाता है, जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होगी। इस स्टोरी में हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही अनोखे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां प्रसाद की परंपरा लोगों को हैरान कर देती है।

वैष्णो देवी मंदिर: जूट की थैली में मिलता है पवित्र प्रसाद

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहां भक्तों को प्रसाद के रूप में चावल, शक्कर, सूखे सेब, नारियल और चांदी का सिक्का दिया जाता है। खास बात यह है कि यह प्रसाद श्राइन बोर्ड द्वारा जूट की थैली में दिया जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

जगन्नाथ मंदिर: जहां महाप्रसाद है 'अन्न ब्रह्म'

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां प्रसाद को “अन्न ब्रह्म” माना जाता है। मिट्टी के बर्तनों में लकड़ी की आग पर पकाया गया यह भोजन न केवल स्वाद में खास होता है, बल्कि इसकी खुशबू भी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

खबीस बाबा मंदिर: जहां चढ़ती है शराब

उत्तर प्रदेश के सरधना में स्थित खबीस बाबा मंदिर की मान्यता सबसे अलग है। यहां बाबा को शराब चढ़ाने की परंपरा है। कहा जाता है कि बाबा जो भी कहते थे, वह सच साबित होता था, इसी विश्वास के चलते आज भी यहां यह अनोखा प्रसाद चढ़ाया जाता है।

बांके बिहारी मंदिर: बाल भोग का विशेष प्रसाद

मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण को बाल भोग अर्पित किया जाता है। इसमें कचौरी, सूखे आलू की सब्जी और बेसन के लड्डू शामिल होते हैं, जिन्हें भक्त बड़े प्रेम से ग्रहण करते हैं।

मुथप्पनन मंदिर और चाइनीज काली मंदिर: संस्कृति का अनोखा संगम

केरल के कन्नूर स्थित मुथप्पनन मंदिर और कोलकाता के चाइनीज काली मंदिर में प्रसाद के रूप में मछली, ताड़ी, शराब और यहां तक कि चाइनीज नूडल्स भी चढ़ाए जाते हैं। यह परंपरा भारत की सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से दर्शाती है।

ध्यान दें

भारत के ये अनोखे मंदिर साबित करते हैं कि यहां आस्था एक ही रूप में नहीं, बल्कि अनेक परंपराओं और विश्वासों के साथ जीवित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com