Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

29 मई का इतिहास: आज ही के दिन एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने फतह किया था एवरेस्ट

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट' की उपाधि दी थी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 29, 2025 | 01:03 PM

29 मई का इतिहास

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।

एक और बड़ी घटना की बात करें तो इसी द‍िन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था। कोविड 19 महामारी के कारण बोस्टन मैराथन को पिछले 124 वर्षों के इतिहास में पहली बार 29 मई 2020 को रद्द कर दिया गया। बोस्टन मैराथन का 1897 से लगातार आयोजन होता रहा है और वह विश्व में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली मैराथन है।

देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला

13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ

World Radio Day 2026: आज भी रेडियो क्यों है लोगों की आवाज का सबसे भरोसेमंद साथी? जानिए इसकी ताकत

12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन

1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।

1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।

1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।

1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।

1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।

1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।

2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

28 मई का इतिहास : आज के दिन ही नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ था अंत, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

2020 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन।

2024 : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित 28 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

History of may 29 edmund hillary tenzing norgay conquered everest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.