13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ
13 February History: आज का दिन युद्ध, बमबारी, परमाणु परीक्षण और राजनीतिक घटनाओं के लिए याद किया जाता है। 1991 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बगदाद पर बमबारी समेत कई अहम घटनाएं इस तारीख से जुड़ी हैं।
- Written By: आकाश मसने
अमेरिका ने बगदाद पर बरसाए बम (डिजाइन फोटो)
Important events on 13 February: इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसमें हारने वाला तो भारी नुकसान उठाता ही है, लेकिन जीतने वाला भी बहुत कुछ खोकर ही विजय प्राप्त करता है। युद्ध के अपने नियम होते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि नागरिक ठिकानों को निशाना न बनाया जाए। लेकिन 13 फरवरी 1991 की उस काली रात ने इन नियमों को धुंधला कर दिया था।
बगदाद का वह ‘बंकर’ या रिहायशी इलाका?
आज ही के दिन 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने इराक की राजधानी बगदाद पर भीषण बमबारी की। इस हमले में सैकड़ों बेगुनाह नागरिक मारे गए, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। अमेरिका ने दावा किया कि उसने एक ‘मिलिट्री बंकर’ को निशाना बनाया था, लेकिन इराक का आरोप था कि यह एक रिहायशी इलाका था। वह मंजर आज भी आधुनिक इतिहास के सबसे विवादित और दुखद हमलों में गिना जाता है।
भारत के लिए क्यों खास है आज का दिन?
भारत के नजरिए से 13 फरवरी का दिन गौरवशाली है। आज ही के दिन 1879 में ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। उन्होंने न केवल देश की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि भारतीय महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश की।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
नवभारत संपादकीय: ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसे मुस्लिम देश! पाकिस्तान पर अब्राहम करार मानने का दबाव
देश-दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया।
1879 : सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इनकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया।
2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
यह भी पढ़ें:- 10 फरवरी का इतिहास: भारत में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद
1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।
2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।
2019 : नाइजीरिया में आम चुनाव से पहले देश के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी की प्रचार रैली में भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत।
2020 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक को नया वित्तमंत्री बनाया।
2022 : इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में चेतावनी के बावजूद 11 लोग समुद्र तट पर गए और तेज लहरों में बह गए।
2025 : ताइवान में ‘फूड कोर्ट’ में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत, 26 अन्य घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
