- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of History On 28 May
28 मई का इतिहास : आज के दिन ही नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ था अंत, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए।
- Written By: दीपिका पाल

नेपाल की राजशाही का अंत (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।
देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।
1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रुख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।
1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।
1970 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।
1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
1996 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किए। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परीक्षण किए थे।
2002 : नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
2008 : नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।
2022 : दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत। 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन।
2024: दूरसंचार विभाग ने सरकार, नियामकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जाने वाली सेवा और लेनदेन संबंधी फोन कॉल के लिए 160 से शुरू होने वाली 10 अंक वाली एक अलग नंबर शृंखला आवंटित की।
सम्बंधित ख़बरें
17 फरवरी का इतिहास: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया
16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा
15 फरवरी का इतिहास: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
Know the important events of history on 28 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
Feb 17, 2026 | 10:06 AMजलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन
Feb 17, 2026 | 10:05 AMमीरा-भाईंदर मनपा की पहली आमसभा 18 फरवरी को, नामकरण से क्लस्टर योजना तक गरमाएंगे मुद्दे
Feb 17, 2026 | 09:56 AMएक नहीं…बांग्लादेश में चलेगी दो सरकार! ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने में जुटा जमात, तारिक पर लगाम लगाने की तैयारी
Feb 17, 2026 | 09:55 AMShare Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी
Feb 17, 2026 | 09:47 AMक्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल
Feb 17, 2026 | 09:45 AMBMC में आरटीई 25% प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
Feb 17, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














