24 जून का इतिहास: जब राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत ने संचार व्यवस्था को दी नई दिशा

National Telex Service: 24 जून भारत के संचार इतिहास में अहम दिन है। इसी दिन राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा शुरू हुई, जिसने डिजिटल युग से पहले सरकारी और व्यावसायिक संचार को नई गति दी।
History of June 24: When the launch of the National Telex Service gave a new direction to the communication system.
(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

India Communication History 24 June: इतिहास में 24 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। भारत में यह दिन विशेष रूप से इसलिए याद किया जाता है क्योंकि डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने इसी दिन राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा (National Telex Service) की शुरुआत कर देश की संचार व्यवस्था को एक नई पहचान दी थी।

टेलेक्स सेवा आधुनिक डिजिटल संचार क्रांति से पहले सरकारी विभागों, बैंकों, रेलवे, उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और समाचार एजेंसियों के लिए सूचना आदान-प्रदान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम हुआ करती थी। इस सेवा के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लिखित संदेशों को तेजी से भेजा और प्राप्त किया जा सकता था।

देश और दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

1966 : मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे एअर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का निधन।

2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और पांच मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया था।

2019: कंबोडिया में इमारत गिरने से 25 लोगों की मौत।

2020: भारत, चीन ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए राजनयिक वार्ता की।

2024: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाले कारखाने में आग लगने से 22 लोगों की मौत।

2025: गाजा में मदद के लिए प्रतीक्षारत 44 लोग इजराइली हमले में मारे गये।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com