-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Have Faith In Your Dynasties Do Not Read The History Of The Mughals
निशानेबाज: अपने राजवंशों पर रखें विश्वास, बिल्कुल न पढ़ें मुगलों का इतिहास
- Written By: आकाश मसने
आपके मन में राष्ट्रीय स्वाभिमान होता तो आप यह सवाल नहीं करते। इतिहास पढ़ने का इतना ही शौक है तो 16 महाजनपदों के बारे में पढ़िए जिनमें काशी, कौशल, मगध, कोशांबी, वैशाली का समावेश था।

मुगल इतिहास (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, पाठ्यक्रम से मुगलों का इतिहास हटा दिया गया है। अब विद्यार्थी बादशाहों व सुलतानों के बारे में कैसे जान पाएंगे? उन्हें खिलजी, लोदी, गुलाम वंशों की जानकारी कैसे मिलेगी? वे जहांगीर और नूरजहां के बीच फर्क कैसे कर पाएंगे ?’
हमने कहा, ‘आपके मन में राष्ट्रीय स्वाभिमान होता तो आप यह सवाल नहीं करते। इतिहास पढ़ने का इतना ही शौक है तो 16 महाजनपदों के बारे में पढ़िए जिनमें काशी, कौशल, मगध, कोशांबी, वैशाली का समावेश था। राष्ट्रकूट, चोल, पाल, गुप्त और मौर्य वंश की हिस्ट्री पढ़िए। रामायण और महाभारत पढ़ने का संकल्प लीजिए। विदेशी आक्रमणकारियों और लुटरों की कलंकित कथाएं पढ़कर क्या करेंगे? राजपूतों और मराठों की शौर्यगाथाएं पढ़िए,’
पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, इतिहास जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना चाहिए, हमने पढ़ा था कि नूरजहां ने गुलाब के इत्र का आविष्कार किया था। इसका मतलब यह हुआ कि उसने रोज परफ्यूम का स्टार्टअप उद्योग शुरू किया था। नूरजहां ने अपने पति जहांगीर का डाइट कंट्रोल किया था। वह खुद शासन चलाती थी और पति को शराब का एक प्याला और दो निवाला दिया करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
हमने यह भी पढ़ा था कि बाबर एक अच्छा मोटिवेटर और इन्फ्युएंसर था। जब उसकी फौज हारने लगी तो उसने भाषण देकर अपने सिपाहियों की शराब की सुराहियां और प्याले तुड़वा दिए। इस तरह बाबर ने मद्यनिषेध या शराबबंदी अभियान चलाया था। रजिया सुल्तान ने अफ्रीका के हब्शी गुलाम याकूत से शादी की थी।
मोहम्मद तुगलक सनकी सुलतान था जिसने राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद (औरंगाबाद) ले जाने का फैसला लिया। सारी जनता दिल्ली खाली कर दक्षिण की ओर चल पड़ी। हजारों लोग रास्ते में भूख-प्यास से मर गए, हुमायूं को एक भिश्ती ने डूबने से बचाया तो हुमायूं ने उसे एक दिन का बादशाह बनाया।
भिश्ती ने अपनी मशक काटकर चमड़े के सिक्के चला दिए। अकबर अय्याश था। वह मीना बाजार या एग्जीबिशन भरवाता था जिसमें सिर्फ महिलाएं सामान बेचती थीं और अकबर खरीदारी करने निकलता था। उसकी बुरी नजर देखकर हाडा राजपूत रानी ने उसे धक्का देकर पटक दिया और अपनी कटार उसकी छाती पर तान दी। अकबर ने माफी मांगी तो उसकी जान बची। तबसे उसने मीना बाजार भरवाना बंद कर दिया।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
औरंगजेब ने अपने 3 भाइयों- दारा शिकोह, शुजा और मुराद का कत्ल किया और अपने पिता शाहजहां की आगरा के किले में कैद कर दिया। शाहजहां ने औरंगजेब को पत्र लिखा कि हिंदुओं को देख जो अपने दिवंगत पूर्वजों को पानी देते हैं और तू मुझे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा रहा है। हमने कहा, ‘आपने तो खुद अत्याचारी मुगलों का इतिहास सुना दिया इसे कोर्स में रखने की क्या जरूरत ?’
Have faith in your dynasties do not read the history of the mughals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














